'ब्राह्मण के श्राप से कुल का नाश हो जाता है...', बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे के बयान पर हो रहा विवाद
Gupteshwar Pandey News: बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के एक बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। आईपीएस की नौकरी छोड़कर धार्मिक प्रवचन देने वाले गुप्तेश्वर पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते हैं, 'ब्राह्मण के श्राप से कुल का नाश हो जाता है।'
बिहार में जातियों को लेकर जारी राजनीति के बीच गुप्तेश्वर पांडे के बयान की आलोचना हो रही है। वीडियो किसी धार्मिक कथा या उपदेश कार्यक्रम है। गुप्तेश्वर पांडे कहते हैं, 'अगर ब्राह्मण श्राप दे तो, पूरे कुल का नाश हो जाता है।'

गुप्तेश्वर पांडे मधेपुरा में भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर एक आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहते हैं, 'अगर किसी ब्राह्मण का अपमान हो जाए तो ब्राह्मण श्राप देता है। ब्राह्मण के ह्रदय में अगर तकलीफ होती है तो, उसके श्राप से पूरे कुल का नाश हो जाता है। इसलिए हमें ब्राह्मण के क्रोध से बचना चाहिए। ये शास्त्रों में लिखा हुआ है।'
ब्राह्मण और संत का अपमान नहीं करना चाहिए.....एक प्रवचन के दौरान इतना ही कहा है बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय जी ने. बस तब से बवाल मच गया है. इन्हें गालियाँ दी जा रही हैं, अपशब्द कहे जा रहे हैं. और ये सब कर कौन रहे हैं? वही जो दिनभर जातीय नफरत फैलाते हैं, ब्राह्मणों/सवर्णों… pic.twitter.com/hKqbGZACny
— Shubham Shukla (@ShubhamShuklaMP) December 23, 2023
गुप्तेश्वर पांडे आगे कहते हैं, 'अगर आपको ब्राह्मण अधर्मी, नीच-पतीत भी दिखाई देता हो या कुछ भी हो, लेकिन उसको क्रोध नहीं दिलाना चाहिए। उसके पूर्व जन्म की उसकी तपस्या है तभी वह ब्राह्मण कुल में पैदा हुआ है। ये कभी नहीं भूलना चाहिए। कभी भी गलती से भी, ब्राह्मण और संत का अपमान नहीं करना चाहिए। आज लोग ये बात मानते नहीं हैं।'
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को लेकर सुर्खियों में आए थे गुप्तेश्वर पांडे
गुप्तेश्वर पांडे 2020 में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के दौरान सुर्खियों में आए थे। इसे मामले के बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी, जिसके बारे में कई लोगों ने कहा कि यह उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए था। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सितंबर 2020 में अपनी इच्छा से रिटायरमेंट ली थी।












Click it and Unblock the Notifications