पाकिस्तान से आया विजय माल्या का नाम लेकर फोन, बिहार के एक शख्स से की गई ठगी
फोन उठाते ही उधर से एक लड़की की आवाज आई 'आप मुरारी कुमार बोल रहे हैं क्या? जवाब हां मिलते ही लड़की ने कहा आप से उद्योगपति विजय माल्या बात करेंगे।
फिर कुछ देर बाद मुरारी को एक दूसरे नंबर +923470166589 कॉल आया और एक ईमेल id दी गई [email protected] और अपनी फोटो वोटर आईडी कार्ड और अपना पूरा डिटेल भेजने को कहा गया। मुरारी ने जब अपना पूरा डिटेल भेजा तो कंपनी के नाम से एक फोन आया और उसे 25 लाख रुपए इनाम लेने के लिए बैंक में 70 हजार रुपए जमा कराने को कहा गया। लेकिन 70 हजार रुपए जमा करने की बात सुनकर मुरारी सोचने पर मजबूर हो गया। लेकिन रुपयों की लालच में वो ठगों की सभी शर्तें मानने के लिए तैयार हो गया।
जिसके बाद उसे एक पीएनबी बैंक अकाउंट का नंबर 186900100413115 दिया गया और उसमें तीन बार में 29,500 रुपए जमा कराने की बात कही गई। पहली किस्त मुरारी ने पीएनबी बैंक के अकाउंट में रमेश कुमार के नाम से जमा करा दी। जिसके बाद दूसरी किस्त देने के लिए उसे संजय सिंघानिया के नाम से फोन आया और पैसे जमा कराने की बात कही गई। फिर से उसे पीएनबी का एक दूसरा अकाउंट नंबर 1869000100423185 दिया गया जो मनीष कुमार के नाम से था। अलग-अलग अकाउंट नंबर देखने के बाद मुरारी का माथा ठनका और उसने बैंक में जाकर जमा कराई हुई पैसे के अकाउंट का डिटेल निकाला। डिटेल निकलते ही उसकी आंखे चकरा गई। क्योंकि अकाउंट विजय माल्या का नहीं बल्कि इलाहाबाद के प्रतापगढ़ ब्रांच का था। जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ।
शुरू में मुरारी को पैसों के लिए विदेशी नंबरों से भी फोन किया गया। ठगी का शिकार हुए मुरारी ने अपने दोस्तों से सारी हकीकत बताई तो दोस्तों ने उसे पैसा जमा करने से मना कर दिया। दोस्तों ने बताया कि तुम साइबर क्राइम के झांसे में आ गए हो। अच्छा हुआ जो यह बात तुमने बता दी नहीं तो तुम्हारे सभी पैसे बर्बाद हो जाते। फिर मुरारी अपने दोस्तों के साथ पुलिस के पास पहुंचा और मामले की जानकारी देते हुए उन्हें पूरी बात बताई।












Click it and Unblock the Notifications