Bihar के पूर्णिया ज़िले में शशिभूषण कर रहे हैं विदेशी सब्ज़ी की खेती, जानिए जुगनी की खासियत
देशी ज़मीन पर शशिभूषण विदेशी सब्ज़ी की खेती कर रहे हैं। जुगनी की खेती से उन्हें काफी मुनाफा हो रहा है।

Bihar में युवा किसानों के बीच खेती का प्रचलन बढ़ रहा है। युवा किसान पारंपरिक खेती से अलग हट कर नया प्रयोग करते हुए काफी मुनाफा कमा रहे हैं। आज हम आपको बिहार के पूर्णिया जिले से ताल्लुक रखने वाले किसान शशिभूषण के बारे में बताने जा रहे हैं। शशिभूषण सिंह ने देशी ज़मीन पर विदेशी सब्ज़ी की पैदावार कर खेती के क्षेत्र में नई इबारत लिखी है। पूर्णिया जिले के रानीपतरा निवासी शशिभूषण सिंह ने पहली बार देसी तरीके से जुगनी (विदेशी सब्जी) का उत्पादन किया है। नया प्रयोग कर उन्हें काफी मुनाफा भी हो रहा है।

कृषि विज्ञान केंद्र की मदद से शशिभूषण ने विदेशी सब्जी की खेती का तरीक़ा सीखा। इसके साथ ही उन्होंने विज्ञान केंद्र की मदद से जुगनी का बीज मंगवाया और उसकी खेती शुरू की। 15 दिसंबर 2022 को शशिभूषण सिंह (किसान) ने जुगनी का बीज खेतों में लगाया था, जो की अब तैयार हो चुका है। बाज़ारों में 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। एक पौधे से क़रीब 6 कीलो तक सब्ज़ी निकती है। वहीं मुनाफे की बात करें तो एक पौधे से 200 रुपये तक का मुनाफा हो जाता है। विदेशी सब्जी जुगनी खाने में स्वादिष्ट है, इसमें विटामिन की मात्रा भी काफी है।

शशि भूषण सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ से जुगनी की खेती की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जुगनी का बीज मंगवाया। पूर्णिया जिले में फिलहाल शशिभूषण ही जुगनी की खेती कर रहे हैं। विदेशी सब्ज़ी का उत्पादन भी काफी हो रहा है। विदेशी सब्जी जुगनी की खेती भी साधारण फसलों की खेती जैसी ही होती है। खेती के लिए सबसे पहले गोबर और वर्मी कंपोस्ट खेत में डालकर सिंचाई के लायक जमीन तैयार करनी होगी। इसके बाद 3 फीट की चौड़ाई और 2 फीट की लंबाई पर एक-एक कर जुगनी का बीज लगाएं। पौधा निकलने के 20 दिन हल्की सिंचाई करें। इसके बाद एनपीके और डीएपी देकर मिट्टी चढाएं।

खेत में पौधा निकलने के बाद अगर किसी भी तरह की बीमारी लगती है तो इंडोफिल 45 का छिड़काव करें। छिड़काव करने से फसल कीटनाशक की बीमारी से बच जाएगी। जुगनी सब्जी खीरा के तरह दिखता है, यह हरे और पीले रंग का होता है। झींगा सब्ज़ी की तरह दिखने वाला जुगनी का का वजन 1 कीलोग्राम तक का होता है। सेहत के ऐतबार से भी जुगनी काफी फायदेमंद है। पूर्णिया के किसान शशि भूषण सिंह ने जुगनी की कामयाब खेती कर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। आपको बता दें कि कृषि क्षेत्र में उन्हें विभिन्न प्रकार की खेती के लिए पुरस्कृत भी किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें: Strawberry Farming: बिहार में भी हो रही बड़े पैमाने पर स्ट्रॉबेरी की खेती,हर महीने लाखों रुपये कमा रहे किसान












Click it and Unblock the Notifications