Bihar: दर्दनाक हादसे में बर्थडे ब्वॉय समेत परिवार के 5 लोगों की मौत, CM नीतीश ने की 5- 5 लाख मुआवजे की घोषणा
पटना, 11 सितंबर। कुछ ऐस दर्दनाक मंजर हैं, जिन्हें सोचकर लोग सिहर जाते हैं। बिहार में एक हादसा पूरे परिवार को लिए उस वक्त मौत बनकर आ गया जब वो एक बच्चे के जन्मदिन का केक काटने की तैयारी कर रहे थे। बिहार के मोतिहारी जिले में एनएच-28 हुए हादसे में 5 लोगों एक साथ मौत हो गई।

ऑटो पर पलटा बालू से लदा ट्रक
मोतिहारी में एनएच-28 पर बैरिया देवी स्थान के निकट सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को एनएच- 28 पर खड़े एक ऑटो पर बालू से लदा ट्रक अचानक पलट गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर चीख मच गई। बालू के नीचे दबे लोगों के रेस्क्यू का मौका जब तक मिलता उन्हें गहरी चोट लगने और दम घुटने से मौत हो चुकी थी।
मंदिर का दर्शन कर घर लौट रहा था परिवार
हादसे में जिन लोगों की की मौत हुई वो एक ही परिवार के थे। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतकों में शामिल बच्चे सुजीत कुमार का आज जन्मदिन था, इसी मौके पर परिवार के लोग बैरिया देवी मंदिर में पूजा करने आए थे। मंदिर में दर्शन पूजन हो चुका था। परिवार घर के लिए लौट रहा था। घर जाकर सभी सुजीत के जन्मदिन का जश्न मनाने वाले थे। लेकिन होना कुछ और ही था। रास्ते में पास से गुजर रही बाली से लदी ट्रक ऑटो पर ही पलट गई।
Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडीज को अब भेजा जाएगा नया समन, सोमवार को नहीं होगी पूछताछ
सीएम ने जताया दुख, 5 -5 लाख मुआवजे का ऐलान
हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "मोतिहारी में एनएच-28 पर बैरिया देवी स्थान के निकट सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु दुःखद है। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। मृतकों के परिजनों को निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप 5-5 लाख रू० अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया। घायलों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया।"












Click it and Unblock the Notifications