बिहार: चाबी निकाल बालगृह से 5 बच्चे फरार, सीसीटीवी में दिखे भागते

पटना। बिहार के पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मोर्चा रोड स्थित सफीनह बालगृह से 6 बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर बालगृह के संचालक द्वारा चौक थाना में मामला दर्ज कराया गया है। फरार बच्चों की उम्र 9 से 14 साल के बीच बताई जा रही है। फरार होने वाले बच्चे नालंदा, पटना, सहरसा और मधेपुरा जिले के रहने वाले बताए जा रहे है। खुलासा होने पर पता चला कि बच्चे दराज का ताला तोड़ चाबी निकालकर मेन गेट खोलकर फरार हुए हैं। गृह के कर्मचारी सड़क पर भागते हुए एक बच्चे को पकड़ने में सफल रहे। जबकि पांच फरार हो गए।

five children in patna absconding from children shelter caught on cctv

संचालक के अनुसार गृह का गार्ड छुट्टी पर है। गृह पिता राजीव कुमार निचले तल्ले में बच्चों पर निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान एक 14 वर्षीय बालक ने कंप्यूटर की दराज का ताला तोड़ा और वहां रखी चाबी निकाल ली। फिर गेट खोलकर अपने साथ पांच और बच्चों को लेकर तेजी से सड़क पर दौड़ कर भाग निकला।

five children in patna absconding from children shelter caught on cctv

बालगृह संचालक ने बताया कि बच्चों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वहीं चौक थानाध्यक्ष मीतेश कुमार ने बताया कि अधीक्षक की ओर आवेदन मिला है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन में यूपी के इस स्टंटबाज चोर का स्टंट देखकर आप कहेंगे OMG

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+