चलती ट्रेन में यूपी के इस स्टंटबाज चोर का स्टंट देखकर आप कहेंगे OMG

हरदोई। ट्रेन में खतरनाक स्टंट बाजी का ऐसा वीडियो शायद ही आपने पहले देखा होगा। इस वायरल विडियो में युवक ऐसा स्टंट कर रहा है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। विडियो में एक युवक तेज रफ्तार में चल रही ट्रेन के निचले हिस्से में छिपा हुआ है। इसके बाद युवक चलती ट्रेन में स्टंट करते हुए ट्रेन में ऊपर आ जाता है। यह स्टंट इतना खतरनाक है कि जरा सी चूक उसकी जान ले सकती है। लेकिन चोर को देखने पर लग रहा है कि वह इस काम में माहिर है।

boy does stunning stunt on the train, video goes viral

ट्रेन में इस तरह का स्टंट वायरल करने के बाद जब आरपीएफ ने इस पूरे मामले की छानबीन की तो पता चला कि युवक का नाम अमित कश्यप है। पुलिस ने बताया कि अमित कश्यप शहर कोतवाली के मंगलीपुरवा मोहल्ले का रहने वाला है और इसका पेशा ट्रेनों में चोरी करने का है। आरपीएफ को इसकी ट्रेन के इंजन से बैटरी चोरी करने के मामले में तलाश थी।

boy does stunning stunt on the train, video goes viral

यात्रियों का सामान चुराने वाले एक शातिर चोर ने अपनी स्टंटबाजी का विडियो बनाने के लिए अपने साथी का सहयोग लिया है। फिलहाल इस स्टंटबाज चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूरे इस मामले की जांच की जा रही है कि किस ट्रेन में किस समय यह विडियो बना।

ये भी पढ़ें- यूपी: अजगर निकलने से मचा हड़कंप, इसकी लंबाई ने किया सबको हैरान, देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+