Samastipur Firing: बिहार में अपराधी बेलगाम, कोर्ट परिसर में दो लोगों को मारी गोली, फिर हुए फरार

बिहार में बदमाश बेलगाम हो गए हैं, इसका ताजा उदाहरण समस्तीपुर में देखने को मिला। वहां पर कोर्ट परिसर में ही बदमाश घुस गए और पुलिस की मौजूदगी में दो कैदियों को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वो आराम से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक विचाराधीन कैदी प्रभात चौधरी और प्रभात तिवारी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। तभी चार बदमाश आए और फायरिंग शुरू कर दी। कैदियों के साथ मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं कर पाए।

Samastipur

पुलिस के मुताबिक एक कैदी को जांघ, तो दूसरे को हाथ में गोली लगी है। उनको तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं कोर्ट परिसर में हुई इस घटना से बिहार की कानून व्यवस्था की पोल खुल गई।

मामले में समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने कहा कि कुछ दिनों पहले समस्तीपुर कोर्ट परिसर में माफिया प्रभात चौधरी को निगरानी और तकनीकी टीम की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उसके मामले की सुनवाई चल रही थी और वो आज कोर्ट में मौजूद था। तभी चार बदमाश आए और उसके पैर में गोली मार दी। उसकी हालत स्थिर है और उसे कोई बड़ी चोट नहीं आई।

उनके मुताबिक घटना में एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है। पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश कर रही। साथ ही कोर्ट परिसर में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बदमाशों की हुई पहचान
एसएसपी ने सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है, जो मामले की जांच कर रही। साथ ही उसने आरोपियों की पहचान कर ली है।

युवक की हत्या
एक दिन पहले भी समस्तीपुर में बड़ी वारदात हुई थी, जहां एक शख्स को बीच रास्ते गोली मार दी गई। वो अपने दोस्त के साथ पूजा का निमंत्रण देने जा रहा था। इस घटना को भी अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+