Festive Special Train: छठ के मौक़े पर टिकट की टेंशन नहीं, चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें, जानिए डिटेल्स
Chhath Special Train Details: छठ महापर्व पर अब आपको रेलवे की टिकट के लिए टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन में हो रही भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन के परिचालन का फ़ैसला लिया है। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेलवे ने हैदराबाद, कोलकाता और दुर्ग से पटना के लिए ट्रेन चलाने का फ़ैसला लिया है।
हावड़ा और सिकंदराबाद से रक्सौल, पुणे और उधना से दानापुर, रांची से जयनगर, योगनगरी ऋषिकेष से मुजफ्फरपुर, शालीमार से सीतामढ़ी, टाटा से छपरा और न्यू तिनसुकिया से मधुबनी के लिए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फ़ैसला लिया गया है।

कोलकाता-पटना छठ स्पेशल (गाड़ी नंबर. 03133) 14 नवंबर और 16 नवंबर को जसीडीह, झाझा, किउल रूट से होते हुए पटना पहुंचेगी। रात 11.55 पर कोलकात से खुलेगी अगले दिन सुबह 10.30 बजे पटना पहुंचेगी। पटना-कोलकाता छठ स्पेशल (गाड़ी संख्या 03134 ) 15 नवंबर 17 नवंबर को वापसी पटना से 2.30 बजे खुलेगी और रात के 12.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
दुर्ग-पटना छठ स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर 08793) रायपुर,बिलासपुर, राउरकेला, हटिया, बोकारो, गोमो, गया के रूट से होते हुए पटना पहुंचेगी। 15 नवंबर को दोपहर को 2.45 बजे खुलेगी और सुबह 9.30 बजे पटना पहुंचेगी। पटना-दुर्ग छठ स्पेशल (गाड़ी नबंर 08794) 16 नवंबर को पटना से सुबह 10.30 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 08.20 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
हैदराबाद-पटना छठ स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर 07003) सिकंदराबाद, बल्लारशाह, गोंदिया, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, डीडीयू के रूट से होते हुए पटना पहुंचेगी। दोपहर 12.00 बजे 13, 18 और 20 नवंबर को हैदराबाद से खुलेगी और अगले दिन शाम 5.15 बजे पटना पहुंचेगी।
पटना-हैदराबाद छठ स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर 07004) पटना से शाम 03.35 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 10 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। 15, 20 और 22 नवंबर को ट्रेन पटना से हैदराबाद के लिए चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में सेकंड एसी के 2 कोच, थर्ड एसी के इकॉनोमी श्रेणी के 10 कोच, स्लीपर श्रेणी के 2 कोच और जेनरल कैटेगरी के 2 कोच होंगे।












Click it and Unblock the Notifications