विधवा बहू के जीवन को संवारने के लिए ससुर ने निभाया पिता होने का फर्ज, बेटी की तरह किया कन्यादान

विधवा बहू के जीवन को संवारने के लिए ससुर ने निभाया पिता होने का फर्ज, बेटी की तरह किया कन्यादान

भागलपुर, 17 मई: 'मायके से बेटी की डोली उठती है और ससुराल से अर्थी' कहावत को बिहार के भागलपुर निवासी एक शख्स ने उलट दिया है। जी हां..पुरानी परम्पराओं को तोड़ते हुए शख्स ने अपनी विधवा बहू की दूसरी शादी करा दी, वो भी धूमधाम से। इस दौरान ससुरल ने पिता होने के सारे फर्ज भी खुद ही अदा किए। वहीं, अब यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस कार्य की सराहना कर रहे है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

मामला भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र के जानीडीह (पुराना घर आठगांवा) गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनील मंडल अपनी पत्नी मंजू देवी, पुत्र रविन्द्र कुमार के साथ खुशी-खुशी अपना जीवन गुजार रहे थे। रविन्द्र कुमार, अनिल का इकलौता बेटा था, जिसकी शादी 2008 में सबौर थाना क्षेत्र निवासी चमकलाल मंडल की पुत्री अंजू देवी के साथ हुई थी।

पति के मौत के बाद गुमसुम रहने लगी थी बहू

पति के मौत के बाद गुमसुम रहने लगी थी बहू

शादी के बाद दोनों को एक बेटी का सुखा भी मिला। लेकिन 3 जून 2020 को अनील की पत्नी मंजू देवी की मौत हो गई। इसके बाद 27 जुलाई 2020 को पुत्र रविन्द्र कुमार की भी हृदयगति रूकने से मौत हो गई। दो-दो दुखदायी घटना से अनिल मंडल व बहू अंजू पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अनिल मंडल की मानें तो उनकी बहू गुमसुम रहने लगी थी।

रिश्तेदारी में मिल गया योग्य लड़का

रिश्तेदारी में मिल गया योग्य लड़का

हालांकि, बहू की एकाकीपन और भविष्य के चिंता करते हुए अनिल ने अपनी पुत्रवधू अंजू की शादी कराने का फैसला ले लिया। अनिल को पुत्री नहीं रहने से बहू को ही पुत्री मान उसके लिए रिश्ता ढूंढने लगा। अनिल का प्रयास बेकार नहीं गया। आखिरकार अपने ही रिश्तेदारी में योग्य लड़का मिल गया।

निर्मल राज संग अंजू की शादी

निर्मल राज संग अंजू की शादी

अनिल मंडल ने बीते 14 मई को बटेश्वर स्थान में आठगॉवा निवासी जयराम मंडल के पुत्र निर्मल राज (32) के साथ बहू अंजू (30) की शादी विधि विधान के साथ कर दी। संपूर्ण वैवाहिक कार्यक्रम में कन्या पक्ष की ओर से श्वसुर अनिल मंडल ने भूमिका निभाई।

ससुर ने निभाया पिता का फर्ज

ससुर ने निभाया पिता का फर्ज

ससुर सह पिता अनिल मंडल ने जानकारी देते हुए बताया की मुझे बेटी नहीं है, लेकिन बहू ने सदैव मुझे अपने सगे पिता से भी बढ़कर ज्यादा मान सम्मान दिया। बहू से ज्यादा बेटी के रूप में मेरा अरमान पूरा किया मैं काफी खुश हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+