बेगूसरायः अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, मायके वालों ने लगाया आरोप

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को अपनी जान गंवानी पड़ी। हत्या के मामले का खुलासा बोरी में मिली महिला के शव की पहचान के बाद हुआ है। मृतक महिला की शिनाख्त समस्तीपुर जिले के राघोपुर के रहने वाले दीपक कुमार की पत्नी काजल के रूप में हुई है। महिला के मायके वालों ने अवैध संबंध के चलते पति और दूसरे लोगों पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।

family alleged that husband did murder of his wife for illegal relationship

घटना जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के छबीला चौर की है। आरोप है कि महिला की गला दबाकर और मारपीट कर हत्या की गई है। फिर उसके शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया गया। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बीते शुक्रवार को समस्तीपुर और बेगूसराय जिले के सीमावर्ती क्षेत्र मंसूरचक थाना क्षेत्र के छबीला चौर इलाके में बोरे में बंद महिला का शव मिला था।

तेघड़ा थाना क्षेत्र के मरसैती गांव की रहने वाले बच्चू तांती ने अपनी बेटी काजल की शादी समस्तीपुर जिले के राघोपुर निवासी दीपक कुमार से की थी। काजल देवी के परिजनों ने काजल के पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि 6 साल पहले काजल और दीपक की शादी हुई थी।

family alleged that husband did murder of his wife for illegal relationship

बीते कुछ सालों से दीपक का दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध हो गया था, जिसका काजल विरोध करती थी। इसी कारण से उसके पति और सास-ससुर ने उसकी हत्या कर शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया। शुक्रवार को मृतका के ससुराल वालों ने उसकी मौत की सूचना दी थी।

शुक्रवार को ही देर शाम काजल के परिजन काजल के ससुराल पहुंचे तो ससुराल वालों ने उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए भगा दिया। बाद में शव मिलने की सूचना पर लोग मंसूरचक पहुंचे जहां उसने शव की पहचान की गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+