Jehanabad News: जहानाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लहराया जीत का परचम

Jehanabad News: बिहार खेल विभाग के वार्षिक खेल कैलेंडर के मुताबिक, बिहार के विभिन्न जिलों में राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में जहानाबाद जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

जहानाबाद जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने खिलाड़ियों को शुभकामनाओं और जीत के आशीर्वाद के साथ आयोजक जिला के लिए रवाना किया। जहानाबाद के खिलाड़ियों ने भारोत्तोलन में बालक और बालिका दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया है।

jehanabad news

भागलपुर में आयोजित अंडर-19 बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता में जहानाबाद की टीम ने कांस्य पदक जीता है। गांधी स्मारक प्लस टू विद्यालय, डॉ भीमराव अंबेडकर, +2 माध्यमिक आवासीय बालिका विद्यालय, प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल और एम.के.डी, +2 उच्च विद्यालय की छात्राओं ने मिलकर यह उपलब्धि हासिल की है।

बेतिया में आयोजित बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में भी जहानाबाद की टीम ने कांस्य पदक जीता है। उच्च विद्यालय, बोरी और बी.पी.एस, मखदुमपुर के छात्रों ने मिलकर यह उपलब्धि हासिल की है। जहानाबद जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने जिला का नाम रोशन करने के लिए खिलाड़ियों की सराहना की और उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों के प्रयासों को सराहना करता है।

जहानाबाद के खिलाड़ियों का यह शानदार प्रदर्शन पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण है। यह दर्शाता है कि जहानाबाद में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। वहीं जहानाबाद के लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन को इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि वे भविष्य में भी इसी तरह के शानदार प्रदर्शन कर सकें।

जहानाबाद जिले में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर भी ध्यान देना चाहिए। यह उन सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है जो खेल के क्षेत्र में कुछ करना चाहते हैं। जहानाबाद के खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारोत्तोलन, खो-खो और कबड्डी में जहानाबाद की टीमों ने पदक जीते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+