जहरीली शराब पीने से सारण में हुई आठ लोगों की मौत, डीएम ने गांव में भेजी मेडिकल टीम
जहरीली शराब पीने से सारण में हुई आठ लोगों की मौत, डीएम ने गांव में भेजी मेडिकल टीम
सारण, 05 अगस्त: वैसे तो बिहार में पूर्ण शराबबंदी है उसके बाद भी छपरा के सारण जिले में जहरीली शराब ने अपना कहर बरपाया है। यहां पिछले तीन दिनों में आठ लोगों की मौत संदिग्ध परिस्थियों में हो गई है। इन सभी की मौते के पीछे जहरीली शराब पीने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, इन लोगों की मौत कैसे हुई इस बारे में पुलिस और प्रशासनिक अमला पता लगाने में जुटा हुआ है। तो वहीं, अब डीएम सारण राजेश मीणा ने गांव में मेडिकल टीम भेजी है, ताकि हर घर में चेकअप हो सके।
Recommended Video

सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के रामदास पुर गांव में सोमवार 01 अगस्त को शराब के सेवन से दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह सभी लोग दिहाड़ी मजदूर बताए जा रहे थे। वहीं, अस्पताल में भर्ती चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों के आंखों की रोशनी भी गायब होने की बात सामने आई थी। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तो वहीं, दूसरी तरफ गुरुवार को मकेर प्रखंड के भाथा गांव में बुधवार की रात संदिग्ध पेय पदार्थ पीने से छह लोगों की मौत हो गई।
दोनों मामलों में परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से यह मौत हुई है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। जहीरील शराब पीने से मौतों की बात सामने आने के बाद सारण डीएम व एसपी ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इतना ही नहीं, डीएम और एसपी ने मकेर के भाथा जा कर मामले की जांच की। इन सभी लोगों की मौत कैसे हुई इस बारे में पुलिस और प्रशासनिक अमला पता लगाने में जुटा हुआ है।
क्या कहा सारण डीएम राजेश मीणा ने...
डीएम सारण राजेश मीणा ने बताया कि मकेर के भाथा गांव में हुई मौत के बाद चिकित्सकीय टीम हर घर में संदिग्ध बीमार को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का काम कर रही है। साथ ही संदिग्ध पेय पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ जिला व उत्पादपुलिस को निर्देश देकर छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि मौत कैसे हुई। पुलिस अपना काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications