बिहारः शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने संभाला कार्यभार, कहा- निराधार हैं आरोप, करूंगा 50 करोड़ की मानहानि का मुकदमा

पटना। विवादों में रहे नवनियुक्त शिक्षा मंत्री मेवा लाल ने आज गुरुवार को विकास भवन स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने कहा कि बिहार में क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षा के विकास के लिए हर संभव मदद करने की बात कही है।

education minister mewalal chaudhary take responsibilty of minsitry

Recommended Video

    Bihar: कौन हैं Mewalal Choudhary, क्या है आरोप जिससे मचा सियासी घमासान | वनइंडिया हिंदी

    इसके अलावा कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति रहते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों पर मेवालाल चौधरी ने कहा के तमाम आरोप बेबुनियाद हैं और उन पर अभी तक कोई आरोप पत्र दाखिल नहीं हुआ है।

    उन्होंने कहा कि वह तमाम लोग और विपक्ष के लोग जो उन पर उंगली उठा रहे हैं उन्हें अपने गिरेबान में झांक कर देखना होगा। उन्होंने कहा उनकी पत्नी के संबंध में भ्रामक बातें करने वालों पर 50 करोड़ के मानहानि का मुकदमा किया जाएगा।

    बता दें कि शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को लेकर नीतीश सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। विपक्ष मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर सवाल उठा रहे हैं। राजद ने नीतीश कुमार से सवाल किया कि अपने मंत्रिमंडल में एक भी अल्पसंख्यक को जगह नहीं दिया। वहीं भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया गया।

    इसके अलावा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि तेजस्वी जहाँ पहली कैबिनेट में पहली कलम से 10 लाख नौकरियाँ देने को प्रतिबद्ध था वहीं नीतीश ने पहली कैबिनेट में नियुक्ति घोटाला करने वाले मेवालाल को मंत्री बना अपनी प्राथमिकता बता दिया। विडंबना देखिए जो भाजपाई कल तक मेवालाल को खोज रहे थे आज मेवा मिलने पर मौन धारण किए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+