IRCTC मामले में लालू के करीबियों पर ED ने कसा शिकंजा, पूर्व MLA सैयद अबु दोजाना के आवास पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज सुबह 'जमीन घोटाला' मामले में पटना में RJD के पूर्व विधायक सैयद अबू दोजाना के आवास पर छापेमारी की। फिलहाल, टीम की छापेमारी लगातार जारी है।

ED raid

Bihar News: बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बाद अब उनके करीबी पूर्व विधायक के यहां ईडी ने छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज सुबह 'जमीन घोटाला' मामले में पटना में RJD के पूर्व विधायक सैयद अबू दोजाना के आवास पर छापेमारी की। टीम ने दोजाना के फुलवारी शरीफ स्थित आवास पर छापेमारी की है।

Recommended Video

    Land for job scam: Delhi से Bihar तक ED का छापा, Tejashwi Yadav के घर पर भी रेड | वनइंडिया हिंदी

    लालू यादव के करीबियों की बढ़ी मुश्किलें
    दरअसल, लालू प्रसाद यादव के बाद अब उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 'लैंड फॉर जॉब' स्कैम से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी की अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। इस क्रम में आरजेडी नेता अबू दोजाना के फुलवारी शरीफ स्थित आवास पर भी छापेमारी हो रही है। इससे पहले पूर्व सीएम लालू यादव और राबड़ी देवी से सीबीआई की टीम ने पूछताछ भी की है।

    हाल ही में लालू यादव से की गई थी पूछताछ
    हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट कराकर लौटे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से सीबीआई ने मंगलवार को पूछताछ की थी। सीबीआई ने उनकी बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर लैंड फोर जॉब केस को लेकर पूछताछ की। दो घंटे तक चली इस पूछताछ के दौरान सीबीआई के सात अधिकारी मौजूद थे, जो सुबह 10.40 बजे पहुंचे। इस दौरान पूछताछ की वीडियोग्राफी भी की गई।

    लालू यादव से पहले राबड़ी देवी से की गई थी पूछताछ
    लालू यादव से पूछताछ के दौरान उनकी बेटी मीसा भारती भी मौजूद थीं। वहीं, इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी सीबीआई ने 5 घंटे तक पूछताछ की थी। लालू यादव की हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट की सर्जरी हुई है, पूछताछ के दौरान उनसे पर्याप्त दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने के लिए कहा गया था। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि लालू यादव को संक्रमण और एलर्जी का खतरा है। इसलिए मास्क पहनने और पर्याप्त दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया था।

    ये भी पढ़ें- CBI ने लालू यादव से की पूछताछ, मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा, संक्रमण-एलर्जी का है खतरा

    सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी सहित 16 आरोपियों के खिलाफ इस मामले में चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट के अनुसार, सभी 16 आरोपियों को 15 मार्च को तलब किया गया था। केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) की टीम सोमवार 06 मार्च को पूर्व सीएम राबड़ी देवी से उनके पटना स्थित घर पर करीब 4 घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ को लेकर पूर्व सीएम ने पूर्व सीएम ने कहा कि 'हमारे यहां इस तरह की पूछताछ होती रहती है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+