पूर्वी चंपारणः सहेली ने बात करना किया बंद तो लड़की ने कैंची से हमला कर उतार दिया मौत के घाट

पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के खैरी गांव में एक युवती ने अपनी सहेली को कैंची घोंपकर मार डाला। दरअसल आरोपित युवत की यह बात बुरी लगी की उसकी सहेली के पिता ने उससे मिलने-जुलने से मना कर दिया। इस बात से गुस्सा होकर वह अपने दुपट्टे में कैंची छुपाकर ले आई और अपनी ही सहेली के सीन पर दो बार और पेट में एक बार कैंची से हमला कर दिया। मृतक युवकी की पहचान खैरी गांव के रहने वाले शेख मोनाफ की बेटी 18 वर्षीय नाजरा खातून के रूप में हुई है। वहीं गांव वालों ने हत्यारोपित युवती को पकड़कर बंधक बना लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

east champaran girl did murder of her friend

थानाध्यक्ष रविरंज कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए पूछताछ की जा रही है। हत्यारोपित मासूमा प्रवीण से भी पूछताछ चल रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब मासूमा ने नाजरा के ऊपर कैंची से हमला किया तो उस वक्त उसकी मां घर में ही मौजूद थी। अचानक चीख-पुकार सुनकर जब वह घर से बाहर आई। नाजरा ने मासूमा से कहा कि वह उससे नहीं मिल सकती क्योंकि पिता ने मिलने से मना किया है। इसी बात पर मासूमा उससे झगड़ने लगी और विवाद बढ़ गया।

मासूमा गुस्से में होकर घर आई और दुपट्टे में कैंची छुपाकर फिर नाजरा के घर गई। वहीं इस बात अनजान नाजरा खड़ी रही तभी मासूमा ने कैंची से उसके सीने पर दो दफा और पेट पर 1 बार हमला किया। दोस्त को चाकू मारने के बाद आरोपी पड़ोसी के घर में जाकर छुप गई थी। जैसे ही उसे कुछ लोग खोजने गए, घर की चहारदीवारी कूदकर भागने लगी। तभी उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया। लड़की के भाई मनुल्लाह ने बताया कि घटना के समय हम गांव में गए हुए थे। जैसे ही सूचना मिली दौड़कर घर पहुंचे तो अपनी बहन को मृत पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+