नीम के पेड़ से निकलीं मां काली, चमत्कार समझ गांव वाले करने लगे चढ़ावा
गांव वालों का कहना है कि नीम के पेड़ में देवी मां के जन्म से गांव वालों का उद्धार होगा और यहां साक्षात देवी मां निवास करेंगी, इसलिए हम लोग इनका मंदिर बनाएंगे।
पटना। बिहार के सिवान जिले के गोरिया कोठी में एक नीम के पेड़ में काली मां की आकृति देखने को मिली। जिसके बाद गांव के लोगों ने नीम के पेड़ की पूजा-अर्चना करना शुरू कर दिया और तो और अचानक नीम के पेड़ से निकली देवी मां को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। वहीं लोग तरह-तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं, कोई इसे मां का प्रकोप बता रहा है तो कोई इसे गांव में देवी मां के जन्म की बात बता रहा है। वहीं गांव की महिलाओं ने पेड़ के नीचे पूजा अर्चना शुरू कर दिया है और यहां भव्य मंदिर बनाने के लिए पैसे का भी चढ़ावा चढ़ाने लगा है। गांव वालों का कहना है कि नीम के पेड़ में देवी मां के जन्म से गांव वालों का उद्धार होगा और यहां साक्षात देवी मां निवास करेंगी, इसलिए हम लोग इनका मंदिर बनाएंगे।

जानकारी के मुताबिक सिवान के गोरिया कोठी स्थित मिडिल स्कूल के पास एक पुराने नीम के पेड़ में मां काली की आकृति उस वक्त बच्चों को दिखाई दी जब वो पेड़ के आसपास खेल रहे थे। नीम के पेड़ में इस तरह की आकृति देखने के बाद बच्चे ने मामले की जानकारी आस-पास के लोगों को दी और जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने जब अपनी आंख से देवी मां की प्रतिमा को देखा तो वो भी आश्चर्य चकित रह गए। धीरे-धीरे ये बात गांव से होते हुए आसपास के कई गांवों में पहुंच गया, जिसके बाद नीम के पेड़ में काली मां को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी इसे काली मां का चमत्कार कहते हैं और पूजा अर्चना करते हैं।
गांव वाले इसे दैविक चमत्कार समझ कर पैसे चढ़ाने लगे और नीम के पेड़ के पास मंदिर बनाने की बात करने लगे। फिलहाल गांव वालों में इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है और आसपास की महिलाएं रात भर नीम के पेड़ के नीचे बैठ कर काली मां की पूजा करती हैं और गीत गाती है। पेड़ के नीचे बैठ कर पूजा करने वाली महिलाओं का कहना है कि माता का चमत्कार अभी से ही देखने को मिल रहा है। कल बुखार से पीड़ित एक महिला माता की पूजा करने के लिए पेड़ के पास पहुंचीं, जहां पूजा के बाद पिछले कई महीनों से बीमार महिला आजाद हो गईं तो इस दृश्य को देखने के लिए और माता का आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोगों की भीड़ गांव में उमड़ी रहती है।












Click it and Unblock the Notifications