Bihar News: डॉक्टर का रोका वेतन, अस्पताल प्रभारी पर तान दिया तमंचा, जड़ा तमाचा दे दी धमकी, जानिए मामला
Bihar News: बिहार के मसौढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुजम सिंह के साथ उनके सहकर्मी की ज़ोरदार झड़प हुई। कथित तौर पर डॉ. सत्येंद्र नारायण मोहन पासवान ने रिवॉल्वर से प्रभारी को धमकाया।
मौखिक और शारीरिक रूप से हमला किया। इस झगड़े में डॉ. सिंह को चोटें आईं और हाथापाई में उनका चश्मा टूट गया। स्वास्थ्य केंद्र के साथी कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया और डॉ. सिंह को घटनास्थल से दूर ले गए, जबकि आरोपी डॉक्टर लगातार धमकियां देते रहे।

चश्मदीदों की मानें तो छठ पर्व के दौरान डॉ. सिंह ने आऱोपी डॉक्टर पासवान की ड्यूटी लगाई थी। डॉ. पासवान को ड्यूटी से नदारद थे। इस वजह से डॉ. सिंह को डॉ. पासवान का उस अवधि का वेतन रोक दिया। इस वजह से आरोपी डॉक्टर भड़क उठे और बवाल काट दिया।
हमले के बाद, पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और वह घटनास्थल पर पहुंची, हालांकि तब तक स्थिति शांत हो चुकी थी। मसौढ़ी के थानाध्यक्ष विजय यादवेंदु ने बताया, कि डॉ. रामानुज ने डॉ. सत्येंद्र नारायण मोहन पासवान पर पिस्तौल तानने, गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है।
मामले की जांच चल रही है। डॉ. सिंह के सहकर्मियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, तभी डॉ. पासवान ने गुस्से में आकर उन पर रिवॉल्वर तान दी। उस समय डॉ. सिंह पीएचसी परिसर में अपने कार्यालय में स्वास्थ्य प्रबंधक और लेखाकार के साथ प्रशासनिक कार्य में व्यस्त थे।
स्थिति को शांत करने के प्रयासों के बावजूद, डॉ. पासवान ने गाली-गलौज करते हुए डॉ. सिंह को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया, जिससे तनाव और बढ़ गया। डॉ. सिंह को वहां मौजूद लोगों ने बचाया, वहीं अस्पताल के कर्मचारियों मामले को शांत करवाया।












Click it and Unblock the Notifications