Model Jungle In Bihar: इस ज़िले में विकसित किया जा रहा मॉडल जंगल, जानिए क्या है प्लान
Dhakehan Model Jungle: बिहार में कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जहां दूर-दूर से सैलानी घूमने आते हैं। अपने लम्हों को यादगार बनाने के लिए कैमरे में क़ैद करते हैं। प्रदेश सरकार भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई नई योजना पर काम कर रही है। इसी क्रम में वाल्मीकिनगर की तर्ज़ पर एक मॉडल जंगल विकसित किये जाने योजना है। सरकार का क्या प्लान है, चलिए जानते हैं।
बिहार के पश्चिम चंपारण में मौजूद जंगल (पश्चिमी ढेकहां, सदर प्रखंड, मोतिहारी) को मॉडल जंगल बनाने की तैयारी शुरू ह चुकी है। इस बाबत मनरेगा की तरफ़ से बजट तैयार किया गया है। पहले फ़ेज़ में कृषि और पौधारोपण का काम किया जा रहा है। करीब 334 एकड़ ज़मीन में 1500 यूनिट पौधे भी लगाए गए हैं।

810 एकड़ ज़मीन पर फैले जंगल में कई तरह के पौधे लगाए गए हैं, पौधे के बड़े हो जाने के बाग एक अलग ही नज़ारा देखने के लिए मिलेगा। जंगल को मॉडल जंगल बनाते हुए पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मनरेगा की कई योजनाओं ढकेहां में अमलीजामा पहनाया जाएगा।
ढकेहां के जंगलों में बंदरों के साथ-साथ अन्य जानवरों का भी बसेरा है, उनकी गतिविधियों से कभी लोग रोमांचित होते हैं, तो कभी ख़ौफ़ज़दा हो जाते हैं। इस जंगल में ज्यादातर नर बंदर हैं, जो कि पैदल तफरीह करने में ख़तरे का सबब बन सकता है।
प्राकृतिक ऐतबार से यहां का नज़ारा आपको दिल को छू जाने वाला है। सुकून पाने के लिए आप किसी जगह की तलाश करेंगे तो ढकेहां का जंगल ही आपकी पहली पसंद होगा। आपको बता दें कि इस जंगल के कुछ इलाकों में केले की खेती होती है।
पुरूषों के मुकाबले महिलाएं ज़्यादा काम करती हुई दिखती है, पर्यावरण के नज़रिए से इस जंगल वातावरण काफी फायदेमंद माना जाता है, यही वजह है कि आसपास के लोगों के लिए यह जंगल आकर्षण का खास केन्द्र बना हुआ है।
विभागीय अधिकारियों की मानें तो ढकेहां के जंगल को मॉडल जंगल बनाने के लिए नई-नई योजनाओं और अंतर फ़सली बीज देकर काम शुरू किया गया है। यह जंगल आने वाले दिनों में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। लोगों के लिए रोज़गार के अवसर भी पैदा होंगे।












Click it and Unblock the Notifications