देवानंद की 100वीं जयंती पर उन्हें समर्पित है मेरी फिल्म 'दिलों में उफान': अनिश विक्रमादित्य, अभिनेता

Dilo Me Uphaan Release Date: अनीश विक्रमादित्य, नीता मोहिंद्र और काव्या शुक्ला स्टारर फिल्म 'दिलों में उफान' 28 नवंबर को हंगामा ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर आधारित है। फिल्म के ज़रिए समाज को महिला हिंसा के बचने का संदेश देने की कोशिश की गई है।

वन इंडिया हिंदी से फिल्म 'दिलों में उफान' के किरदारों ने ख़ास बातचीत की, उन्होंने अपने किरदार और फिल्म की कहानी पर खुलकर चर्चा की। मेटाफाबेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत फिल्म 'दिलों में उफान' में मैच बॉक्स के प्रोड्यूसर अनीश विक्रमादित्य मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

Devanand Ki 100vi jayanti pr apni film dilon me uphaan devanand ko samarpit kr rahe actor anish

आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडंस्ट्री के लेजेंडरी एक्टर देवानंद ने ही अनीश विक्रमादित्य को लॉन्च किया था। फ़िल्म का ज़िक्र करते हुए अनीश ने बताया कि पहले नृत्यांगना सन्नो और उसकी मण्डली के सदस्य एक छोटे शहर में रहते हैं। सन्नो की विकलांग बेटी, सिम्मी के साथ चौंकाने वाले घटनाए होती है।

सिम्मी के साथ हुए हादसे के बादद शुरू होती है न्याय की जद्दोजहद। इस फिल्म में न्याय प्रणाली की स्थिलता और भ्रष्टाचार की भी पोल खुलती है। फिल्म के जरिये ये सवाल करते हैं कि क्या महिलाएं अपनी शारीरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा कानूनी तंत्र पर भरोसा कर सकती हैं।

अनीश विक्रमादित्य अपनी फिल्म 'दिलों में उफान' को देवानंद की 100वीं जयंती पर पर उनके नाम समर्पित कर रहे हैं। वहीं नीता मोहिंद्र (धोनी अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत की मां के किरदार में नज़र आ चुकी हैं) ने कहा कि यह फिल्म देश और समाज की सच्चाई को आइना दिखाने वाली है।

फिल्म की कहानी कई सारे सवालों लेकर बनाई गई है, इस फिल्म महिलाओं पर होने वाली ज़्यादती से मज़बूती तक के सफर को दिखाया गया है। फिल्म में सभी लोगों ने अपना बेहतरीन देने की कोशिश की है। अब फिल्म को दर्शकों से प्यार मिलने की पूरी उम्मीद है।

नीता मोहिंद्र ने कहा कि बिहार के दर्शकों से भी मुझे पूरी उम्मीद है कि वह हमारी मूवी देखेंगे और उन्हें प्यार देंगे। आपको बता दें कि इस फिल्म में नीता मोहिंद्र, अनीश विक्रमादित्य, काव्या शुक्ला, दीक्षा अस्थाना, आशुतोष सिन्हा, धरम शर्मा ने अदाकारी की है। लेखक निर्देशक सुखविंदर सिंह हैं और प्रोड्यूसर रचना कुमारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+