डेप्यूटी CM तेजस्वी ने मगध महिला कॉलेज में छात्राओं से की मुलाकात, ट्वीट कर कही ये बात
तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मगध महिला कॉलेज में छात्रों से मुलाकात की। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पटना यूनिवर्सिटी के मगध कॉलेज में छात्राओं से मुलाकात की। इस बात की जानकारी तेजस्वी यादव ने खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,''बहनों के बीच मगध महिला कॉलेजा, पटना यूनिवर्सिटी।'' इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि पहचान कौन? तेजस्वी यादव के इस ट्वीट को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।
वहीं, इससे पहले तेजस्वी यादव उपेंद्र कुशवाहा पर भड़क गए थे। क्योंकि उन्होंने जेडीयू में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हिस्सेदारी मांगी थी। इसको लेकर तेजस्वी ने कहा था कि कुशवाहा को उचित प्लेटफॉर्म और पार्टी में जाकर बात करनी चाहिए। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि पार्टी के मुद्दों की चर्चा पार्टी फोरम में या फिर बैठक में होती है। कोई भी बात ट्वीट या मीडिया के जरिए नहीं होनी चाहिए।
Recommended Video

पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बागी तेवर पर जमकर निशाना साधा। जबकि उनके साथ मौजूद तेजस्वी ने कहा कि कुशवाहा को कोई दिक्कत है तो उन्हें पार्टी में जाकर अपनी बात रखनी चाहिए। हम लोगों ने देश से भाजपा के शासन को हटाने के लिए महागठबंधन बनाया है। अब इसके बारे में कौन क्या बोलता है, इसका कोई मतलब नहीं है।
आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा पिछले कई दिनों से जेडीयू नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में उनकी भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। जब उनसे इस बारे में बात की गई तो उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू के कई बड़े नेता भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दावे को फालतू बताया। जिसके बाद से ही बिहार की सियासत फिर से गरमा गई है।
ये भी पढ़ें- ₹10 हजार ग्रेड पे के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज के एचओडी को कार से कुचलने की कोशिश












Click it and Unblock the Notifications