₹10 हजार ग्रेड पे के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज के एचओडी को कार से कुचलने की कोशिश
भोपाल में पॉलिटेक्निक कॉलेज में आरोपी प्रोफेसर ने अपने ग्रेड पे के विवाद को लेकर एचओडी को जान से मारने की कोशिश की।

राजधानी भोपाल में पॉलिटेक्निक कॉलेज के एचओडी को कार चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि कॉलेज के ही प्रोफेसर ने अपने ग्रेड पे के विवाद को लेकर एचओडी को जान से मारने की कोशिश की। प्रोफ़ेसर की शिकायत पर श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 55 साल के सुरेश कुमार मनमानी मकान नंबर 16 पॉलिटेक्निक कॉलेज के वाटर श्यामलाल में रहते हुए शासकीय सरदार वल्लभभाई पॉलिटेक्निक कॉलेज में एचओडी हैं। हैप्पी आवेदन उन्होंने पुलिस को शिकायत ही आवेदन देते हुए बताया कि बुधवार शाम करीब 4:30 बजे वे कॉलेज के गेट के पास अपने साथी कर्मचारी से बात कर रहे थे उसी समय कॉलेज में फार्मेसी विभाग में प्रोफेसर संजय कुमार जैन अपनी कार से मेरे पास आए। वह ₹10 हजार में लगने वाले ग्रेड पे पर लगी आपत्ति को लेकर मनवानी करते हुए गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना किया तो उसने अपने कार चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान कॉलेज के अन्य लोगों की भीड़ लग गई। यह देख प्रोफेसर जैन उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
यह विवाद का कारण
बता दे पीएचडी करने के बाद ₹10 हजार का ग्रेड पे लगता है। लेकिन इसके लिए सीआर फॉर्म भरना पड़ता है इसमें कमियां होती है तो 10 हजार का ग्रेड पे नहीं मिल पाता है। संजय जैन को भी 10000 का ग्रेट से मिलना है जब संजय नहीं सीआर फॉर्म भरा तो उसमें कमियां निकली। कमियों के संबंध में आपत्ती लगाए जाने से प्रोफेसर जैन ने झगड़ा करना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications