बिहारः नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने दिया बड़ा बयान
Nitish cabinet expansion update: पटना। सीएम नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) के बयान के बाद बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर लग रहे कयासों पर लगाम लग गई थी। लेकिन एक बार फिर मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। भाजपा नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ( Deputy CM Tar kishore Prasad ) ने इसका संकेत दिया है। दिल्ली में पीएम मोदी ( PM MODI ) से मुलाकात के पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात बताई।

बिहार में सरकार के तालमेल और कामकाज को लेकर उन्होंने कहा कि सबकुछ ठीक है। सरकार पूरे तालमेल के साथ अच्छे ढंग से चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार भी होगा। वहीं हाल ही में हुए आपराधिक घटनाओं को लेकर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने महीने में चार बार कनून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की है। अपराध पर नियंत्रण किया जाएगा।
बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी दो दिनों तक दिल्ली में रहे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री ने बिहार में एक महीने राजकाज चलाने से संबंधित अनुभव साझा किया। प्रदेश सरकार की योजनाओं और मंत्रियों के कामकाज से संबंधित रिपोर्ट भी प्रधानमंत्री को दिया।
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के पहले दोनों उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल, विधि व सूचना एवं प्रौद्योगिक मंत्री रविशंकर प्रसाद, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।
-
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report












Click it and Unblock the Notifications