बिहार में BJP का डैमेज कंट्रोल, डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा- नीतीश कुमार हमारे गार्जियन हैं
Deputy CM Renu Devi statement on CM Nitish Kumar पटना। बिहार में सर्दी के गिरते तापमान के बीच राजनीतिक पारा बढ़ता ही जा रहा है। वहीं भाजपा के नेता डैमेज कंट्रोल करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ( Deputy CM Renu Devi ) ने कहा कि मेरा घर मजबूत है और इसे कोई तोड़ नहीं सकता। वहीं सीएम नीतीश ( CM Nitish Kumar ) कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि मेरा मुखिया मजबूत है और साथ ही साथ पूरा घर भी मजबूत है तो इसे कौन तोड़ेगा।

वहीं राजद ( RJD ) पर निशाना साधते हुए कहा कि वो लोग क्यों परेशान हैं ये वहीं जानें। उनकी परेशानी है कि उनके पास कोई नहीं है और वो सोचते हैं कि हमारे मुखिया यानी नीतीश कुमार जो कि हमारे गार्जियन हैं, वो उनके साथ चले जाएंगे पर हमारे गार्जियन थोड़े न जाने वाले हैं।
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में जदयू के 6 विधायकों के भाजपा में जाने के बाद गठबंधन का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच राजद ने सीएम नीतीश कुमार को प्रस्ताव देकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। वहीं राजद ने जदयू के 17 विधायकों के अपने साथ होने का दावा किया है। चुनाव से पूर्व राजद में शामिल श्याम रजक ( Shyam Rajak ) ने दावा किया है कि जदयू के 17 विधायक राजद के संपर्क में हैं, लेकिन दल-बदल कानून को देखते हुए और विधायकों की संख्या बढ़ाई जा रही है। बहुत जल्द ही वो संख्या पूरी हो जाएगी।
बता दें कि पूर्व विधानसभा स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार को प्रस्ताव देकर सियासी हलचल बढ़ा दी थी। उन्होंने कहा था कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाएं और राजद उनको पीएम के लिए समर्थन देगी। हालांकि उदय नारायण चौधरी के इस प्रस्ताव को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निजी बयान बताया था और कहा था कि ये नीतीश कुमार को तय करना है कि उन्हें क्या करना है।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications