Khan Sir Controversy: खान सर पढ़ाते हैं या भड़काते हैं, छात्रों ने विजय सिन्हा के बयान पर दी ये प्रतिक्रिया
Khan Sir Controversy: BPSC छात्रों के प्रदर्शन ने अब सियासी रुख ले लिया है। छात्रों के समर्थन में आये गुरू रहमान और खान सर को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। इसी क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी दोनों शिक्षकों पर भड़काने का आरोप लगाया।
Recommended Video
वन इंडिया हिंदी की टीम खान सर और गुरु रहमान की शख्सियत जानने छात्रों के बीच पहुंची। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के बयान पर छात्रों ने नाराज़गी ज़ाहिर की, उन्होंने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय है कि खान सर और गुरू रहमान पर सियासत हो रही है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने शिक्षकों पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगाया है, उन्हें शर्म आनी चाहिए कि बच्चों को मुफ़्त में शिक्षा देने वाले शिक्षों के खिलाफ बेबुनियाद बात बोल रहे हैं। खान सर और गुरू रहमान ने सिपाही से लेकर IAS तक बनाया है।
खान सर और गुरु रहमान छात्रों को मुफ्त में शिक्षा देते हैं, यह बात उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के गले नहीं उतर रही है। क्योंकि समाज शिक्षित बनेगा तो व्यवस्थित बनेगा, इसके बाद सरकार से उनकी नाकामियों पर सवाल करेगा। इसलिए यह लोग चाहते हैं कि समाज के लोग शिक्षित नहीं बने, इसलिए तो बेफिजूल की बातें और शिक्षकों पर निराधार आरोप लगा रहे हैं।
खान सर और गुरु रहमान छात्रों को पढ़ाते हैं, भड़काते नहीं हैं। क्या छात्रों के प्रदर्शन में किसी के पास हथियार या लाठी डंडा था नहीं। अगर वह लोग भड़काते तो बिहार का सिस्टम हिल जाता। क्योंकि सड़कों से लेकर प्रशासनिक स्तर तक उनके कई छात्र हैं। एक इशारा किया होता तो बिहार में हालात बेकाबू हो जाते, जो कि सरकार संभाल नही पाती। वह भड़काते नहीं पढ़ाते हैं, इसलिए डिटेन करने पर भी पटना में शांति बनी रही।












Click it and Unblock the Notifications