बिहार: 12 मतों से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी शक्ति यादव जाएंगे हाईकोर्ट, कम मतों के अंतर से हारने वाले अन्य महागठबंधन प्रत्याशी भी देंगे चुनौती

बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को आए हुए करीब दो हफ्ते हो गए। लेकिन महागठबंधन के नेता आज भी नतीजों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में महागठबंधन के हारे हुए प्रत्याशी सोमवार को कोर्ट जाएंगे। बहुत ही कम मतों से हारने वाले प्रत्याशी, जिसमें 12 राजद के हैं। उन सभी प्रत्याशियों ने कोर्ट जाने का पूरा मन बना लिया है। बता दें कि हिलसा विधानसभा सीट से केवल 12 मतों से हारने वाले राजद प्रत्याशी शक्ति सिंह यादव सोमवार को ही पटना हाईकोर्ट का रुख करेंगे।

defeat candidate of mahagathbandhan will go court from monday

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर हारे हुए कई प्रत्याशियों ने कोर्ट जाने का मन बनाया हुआ है। छठ महापर्व के दौरान कोर्ट जाने वाले प्रत्याशियों ने कागजी कार्रवाई पूरी की। अब सोमवार यानी कि आज से ही कई उम्मीदवार कोर्ट जाने वाले हैं। तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि राजद इस मामले में पूरी ताकत के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद करेगी। गौरतलब है कि इन 21 प्रत्याशियों में से सबसे ज्यादा राजद के उम्मीदवार हैं। राजद के 14, सीपीआई माले के 3, सीपीआई के 1 और कांग्रेस पार्टी के तीन उम्मीदवार कोर्ट जाने वाले हैं।

बता दें कि जदयू के भी करीब एक दर्जन उम्मीदवार एक हजार की अंतर से हारे हैं। बीते 10 नवंबर को मतगणना के दिन राजद उम्मीदवारों ने ईवीएम में पड़े वोट और वीवीपीएटी की पर्ची में मिलान कराने पर जोर दिया जा रहा था। मतगणना के 40 दिनों तक वीवीपीएटी और ईवीएम का डाटा संभाल कर रखा जाता है। ऐसे में कोई भी प्रत्याशी इस दौरान कोर्ट जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+