Bihar News: बिहार में बेटियां नहीं महफूज़!, हॉस्टल में अकेली पाकर गार्ड ने किया गंदा काम
Girls Hostels Is Not Safe For Daughters In Bihar News: बिहार में बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार लाख दावे करे, लेकिन ज़मीन हक़ीक़ती कुछ और ही है। आए दिन प्रदेश के किसी ना किसी ज़िले से युवती से छेड़-छाड़ और दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते हैं। ताज़ा मामला बिहार के वैशाली ज़िले का है, जहां छात्रा को हॉस्टल में अकेली पाकर गॉर्ड गंदी हरकत की है।
निजी हॉस्टल में घुसकर सुरक्षा गॉर्ड ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा को साथ दुष्कर्म किया है। मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो छात्रा ने घटना की जानकारी हॉस्टल प्रबंधन को दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई।

मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। 55 वर्षीय अधेड व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी सुरक्षा गार्ड चिंतावनपुर (बेलसर ओपी) का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस स्थानीय लोगों से भी मामले की पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही हॉस्टल में लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार बेटियों के सुरक्षा के दावे तो करती है, लेकिन प्रदेश में बेटिया सुरक्षित नहीं है। आए दिन रेप और छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया जाता है।
प्रदेश सरकार को चाहिए कि बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्ता कानून बनाए जाएं। दोषियों को के खिलाफ़ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि कोई भी मनचला या फिर अपराधी किसी प्रकार की घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचे।
अभी तो मामले में गिरफ्तार होता है, सालों साल मुकदमा चलता है। जब मरने के कगार पर पहुंचते हैं तो केस में इंसाफ मिलता है। सरकार को चाहिए कि इन मामले में तुंरत कार्रवाई कर दोषियों को सज़ा दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications