दरभंगाः पिता की मौत पर बिजली के पोल के सहारे खड़े होकर रो रहे बेटे की करंट लगने से मौत

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिताा की मौत के बाद बेटे ने भी दम तोड़ दिया। वहीं कुछ ही समय के अंतराल पर एक घर में दो मौत के चलते गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। दरअसल, रंजन के पिता मोहन महतो की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी। इसके बाद मोहन महतो का शव घर पर लाया गया था, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि तभी रंजन की मौत करंट लगने से हो गई।

darbhanga son died after death of his father

दरअसल, रंजन अपने पिता के शव को देखकर रो रहा था। इसी बीच रंजन ने रोते-रोते खड़े रहने के लिए सड़क किनारे बिजली के पोल का सहारा लिया तभी करंट से उसे चपेट में ले लिया और उसकी मौत हो गई। हालांकि लोगों ने आनन-फानन में रंजन को अस्पताल भी लाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर थाने की पुलिस भी पहुंची जहा शव को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही थी।

मृतक रंजन के रिश्तेदार नारायण महतो ने बताया कि रंजन के पिता मोहन महतो की मौत अस्पताल में हो गई थी। मौके पर पहुंची विश्विद्यालय थाने के पुलिस के अधिकारी एके झा ने बताया कि लोगों ने बिजली के करंट लगने से युवक की मौत की जानकारी दी। युवक की मौत करंट लगने से हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+