दरभंगाः बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे पप्पू यादव ने रेल पुल की पटरियों के बीच चला दी बुलेट
दरभंगा। बिहार में इन दिनों लोग बाढ़ और कोरोना से काफी परेशान हैं। ऐसे में सरकार तमाम कोशिश कर रही है ताकि लोगों को राहत मिले। इसी कड़ी में जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव भी लोगों के बीच पहुंचकर उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में दरभंगा जिले के हायाघाट इलाके में मदद करने के लिए पप्पू यादव बुलेट पर सवार होकर पहुंचे।

लेकिन रास्ते में रेलवे का पुल आने के बाद भी पप्पू यादव ने अपना रास्ता नहीं बदला बल्कि रेलवे लाइन से होकर गुजरे। हैरान कर देने वाली बात यह रही कि पप्पू यादव ने जान जोखिम में डालकर रेवले लाइन के बीचो-बीच तेज रफ्तार में बुलेट से रेल पुल को पार किया। इस दौरान उनके आगे-पीछे भारी संख्या में समर्थक भी दौड़ते हुए दिखे।
Recommended Video
गनीमत यह रही कि रास्ते में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। जिस रास्ते पर चलना मुश्किल है, वहां पप्पू यादव ने नियमों की धज्जियां उड़ा दीं। पप्पू यादव ने इसी रास्ते से हायाघाट पहुंचकर रेल पटरी पर रात गुजारने वाले बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में सुना।

इस दौरान पप्पू यादव ने जब शिकायत सुनी कि बाढ़ पीड़ितों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल रहा है तो कुरंत बाढ़ पीड़ितों को दो नए चापाकल लगवाने के लिए नगद रुपये दिए। साथ ही नाव से भी गांव-गांव घूम इलाके का मुआयना किया। मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने बिहार सरकार के साथ उनके मंत्री संजय झा पर भी जमकर बरसे।
उन्होंने बिहार सरकार को डिजास्टर सरकार बताते हुए सरकार को क्वारंटाइन में रहने का कटाक्ष किया। वहीं बिहार सरकार के सिंचाई मंत्री संजय झा को सरकार का ब्लैकमेलर बताते हुए कहा कि इमोशनल ब्लैकमेल किया जिसका उसे इनाम मंत्री के रूप में मिला।












Click it and Unblock the Notifications