Darbhanga में हॉस्पिटल में घुसकर दामाद को मारी गोली, बेटी बोली- 'लव मैरिज से नाराज थे पापा'

Darbhanga Honor Killing: बिहार में एक बार फिर से ऑनर किलिंग की खौफनाक घटना सामने आई है। दरभंगा जिले के नामी अस्पताल DMCH (Darbhanga Medical College and Hospital) में मंगलवार को एक ससुर ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि युवक ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था, जिससे लड़की का परिवार नाखुश था।

ऑनर किलिंग की यह वारदात कॉलेज परिसर के बाहर छात्र-छात्राओं की भीड़ के सामने हुई। इस घटना ने न केवल परिसर में दहशत फैला दी, बल्कि नर्सिंग छात्रों के बीच भी भारी आक्रोश पैदा कर दिया।

Darbhanga Honor Killing

क्या है मामला?

मृतक राहुल कुमार, बीएससी नर्सिंग सेकेंड सेमेस्टर का छात्र था, जिसने अपने ही कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा तन्नू प्रिया से हाल ही में अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। शादी से नाराज़ लड़की का पिता प्रेमशंकर झा मंगलवार को DMCH गेट के बाहर पहले से घात लगाए बैठा था। जैसे ही राहुल अपनी पत्नी तन्नू के साथ कॉलेज से बाहर निकला, प्रेमशंकर ने राहुल से बाइक के बारे में पूछा और फिर सीने में गोली मार दी। राहुल वहीं गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढे़ं Burger King Killing: भारत-नेपाल सीमा के पास 'लेडी डॉन' गिरफ्तार, दिल्ली के बर्गर किंग हत्याकांड में है आरोपी

रोते हुए बेटी ने पिता पर लगाया गंभीर आरोप

पत्नी तन्नू प्रिया ने रोते हुए अपने बयान में कहा, मेरे पापा ने मेरे सामने मेरे पति को गोली मारी। वो पापा ही थे - प्रेमशंकर झा। मेरा भाई, बहन, मां और यहां तक कि दादी भी इस साजिश में शामिल हो सकते हैं। हमने पहले ही कोर्ट में सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद गुस्साए नर्सिंग छात्रों ने आरोपी को पकड़ लिया और पीट-पीटकर घायल कर दिया। भीड़ में से किसी ने आरोपी के हाथ से कट्टा भी छीन लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने पुष्टि की कि यह हत्या अंतरजातीय विवाह के कारण की गई प्रतीत होती है। फिलहाल मामले में मृतक के ससुर समेत अन्य परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें Honour Killing: इकलौते बेटे की लव मैरिज से भड़के ससुरालवाले, साले ने कर दी हत्या, जयपुर में युवक की ऑनर किलिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+