बिहार: मोबाइल पर ही ले लिए सात फेरे, कोर्ट में पहुंचा अनोखी शादी का मामला

मध्यप्रदेश की चुरहट थाना की रहने वाली संगीता (काल्पनिक नाम) को फेसबुक के जरिए जय प्रकाश कुमार से प्यार हुआ और ये प्यार धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा फिर लड़की ने मोबाइल पर लड़के के साथ जीने मरने की कसमें ली।

दरभंगा। 21वीं सदी के बदलते जमाने में युवाओं ने कदम से कदम मिलाना छोड़ दिया है। आजकल के युवाओं में सोशल मीडिया का बुखार कुछ इस तरह हावी हो गया है कि वे इसे ही अपना सब कुछ मानते हैं। हाल फिलहाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें सोशल मीडिया के जरिए लोग प्यार करते हैं और फिर शादी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद आपने अब तक सुना ही नहीं होगा। ये प्रेम प्रसंग का मामला बिहार के दरभंगा जिले का है। ये भी पढ़ें: मथुरा में लव, सेक्‍स और धोखा: शादी का झांसा देकर दारोगा ने किया जयपुर की युवती का बलात्‍कार

बिहार: मोबाइल पर ही ले लिए सात फेरे, कोर्ट में पहुंचा अनोखी शादी का मामला

बिहार के रहने वाले एक छात्र को "हवा" यानी सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए एमपी की छात्रा से प्यार हो गया। प्यार धीरे धीरे परवान चढ़ता गया और इन दोनों की बातचीत सोशल मीडिया को छोड़ मोबाइल पर होने लगी। फिर बात शादी की हुई। शादी के लिए लड़के ने लड़की को अपना घर छोड़, बिहार आने के लिए कहा। लेकिन अपना घर छोड़ने के लिए लड़की ने लड़के के सामने पहले शादी की शर्त रखी और लड़के ने शादी की सारी रस्में लड़की के मोबाइल पर बातचीत करते हुए पूरी की, जिसे लड़की ने रिकॉर्ड कर सबूत के तौर पर अपने पास रख लिया। फिर लड़की बिहार पहुंची और लड़के के साथ मंदिर में शादी कर ली।

दरअसल, मध्यप्रदेश की चुरहट थाना की रहने वाली संगीता (काल्पनिक नाम) को फेसबुक के जरिए जय प्रकाश कुमार से प्यार हुआ और ये प्यार धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा फिर लड़की ने मोबाइल पर लड़के के साथ जीने मरने की कसमें ली और अपने घर में किसी को कुछ भी नहीं बताते हुए, बिहार पहुंचकर शादी रचा ली। शादी के बाद लड़के ने अपने परिवारवालों को किसी तरह राजी किया और अपनी पत्नि के साथ अपने घर रहने लगा। लेकिन, कुछ दिनों बाद संगीता का मन बदला और वह अपने घर जाने के लिए लड़के पर दबाब बनाने लगी। लेकिन, लड़का उसके घर मध्य प्रदेश जाने के लिए तैयार ही नहीं था।

इसी विवाद के चलते लड़की ने नजदीकी विश्वविद्यालय थाने में जाकर अपने प्रेमी पति जय प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि "हम दोनों ने फेसबुक के जरिए प्यार किया और मोबाइल पर शादी की इसकी रिकॉर्डिंग मेरे पास है। लेकिन, अब हम अपने घर रीति रिवाज के अनुसार शादी करना चाहते हैं, लेकिन वह मेरे घर जाने के लिए राजी नहीं हो रहा है।"

वहीं दूसरी तरफ लड़की के घरवाले ने लड़की के गायब हो जाने की शिकायत मध्य प्रदेश के चुरहट थाने में दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी लड़की को कोई घर से भगाकर ले गया है। वहीं, दरभंगा पुलिस के द्वारा जब मध्य प्रदेश पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। तो वे भी इस अजब प्रेम की गजब कहानी को सुनकर चकित रह गए और मध्यप्रदेश पुलिस बिहार पहुंची और दोनों प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश ले गई। जहां सीजीएम कोर्ट में दोनों को पेश किया गया। लड़की ने जज के सामने अपने बयान में कहा कि वह लड़के के साथ मध्य प्रदेश में जा कर शादी करना चाहती है। ये भी पढ़ें: फेसबुक पर 3 घंटे तक LIVE दिखाया युवती से गैंगरेप, 200 लोगों ने देखा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+