बिहार: क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासियों के मनोरंजन के लिए रातभर चला डांस प्रोग्राम, पप्पू यादव ने ट्वीट किया वीडियो

समस्तीपुर। देशभर में फंसे प्रवासी मजदूर बिहार लौट रहे हैं जिनको क्वारंटाइन में रखने की सरकार ने व्यवस्था की है। समस्तीपुर के क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासियों को रखा गया है जहां उनके मनोरंजन के लिए डांस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस वीडियो को जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव ने ट्वीट किया। बताया जा रहा है कि बाहर से डांसर को लाया गया था लेकिन प्रभारी ने इससे इनकार किया। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने कहा है कि मामले में एक्शन लिया जा रहा है।

Dance program in quarantine center in Samastipur

समस्तीपुर के विभूतिपुर ब्लॉक के उमवि कर्रख गांव में क्वारंटाइन सेंटर में डांस प्रोग्राम हुआ जिसमें रातभर गाने-बजाने का कार्यक्रम चलता रहा। प्रवासी मजदूरों ने मनोरंजन के लिए इच्छा जताई जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने क्वारंटाइन सेंटर में नाच-गान कराया। सेंटर में 82 प्रवासी मजदूर रह रहे हैं जहां रातभर डांस प्रोग्राम होने की खबर मिलने पर वहां के प्रभारी टीचर राजेश्वर प्रसाद पहुंचे। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों ने स्टेज समेत बाकी चीजों की व्यवस्था की थी।

इस डांस प्रोग्राम का वीडियो जन अधिकार पार्टी मुखिया पप्पू यादव ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि बिहार के क्वारंटाइन सेंटर में अश्लील डांस, पूरी सरकार, प्रशासन और व्यवस्था ही अश्लील है। मज़दूरों को नहीं मिल रहा है खाना, न उनके सोने का ठिकाना, नीतीश जी और उनके नेताओं का मनोरंजन जारी है।

Dance program in quarantine center in Samastipur

समस्तीपुर जिले के एडिशनल कलक्टर ने कहा कि क्वारंटाइन सेंटर में डांस का मामला संज्ञान में आया है और एक्शन लिया जा रहा है। वहां मनोरंजन के लिए टीवी का इंतजाम पहले से है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने किसी और तरह के मनोरंजन की अनुमति नहीं दी है।

लॉकडाउन के चलते मजदूरों की दुर्दशा को बताती ये तस्वीरें आपको रुला देंगीं
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+