Bihar News: खुदको बताया ADG, HP के DGP की सास को किया कॉल, बना रहा था ये दवाब, पुलिस भी हैरान
Bihar Cyber Thug: बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं, प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। बिहार के साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों को शिकार बनाने से नहीं चूक रहे हैं।
साइबर ठग आम लोगों को चूना लगाते लगाते नामचीन हस्तियों को भी चूना लगाना शुरु कर दिया है। ताज़ा मामला बिहार के ADG के नाम पर हिमाचल प्रदेश के डीजीपी के परिजन को शिकार बनाने की कोशिश की गई। ठग ने खुदको बिहार का एडीजी बताते हुए एक महिला को ठगी का शिकार बनाने की कोशिश की।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना के साइबर ठग ने खुद को एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह बताते हुए, हिमाचल प्रदेश के डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा की सास को कॉल किया। उसे कई बार कॉल करते हुए घर बेचने का दवाब बनाने लगा। महिला उसकी बातों से तंग हो गई, जिसके बाद उन्होंने अपने दामाद को इसकी सूचना दी।
बिहार के एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह को हिमाचल प्रदेश के डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा ने कॉल किया। तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। पटना साइबर थाना में एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह ने इस बाबत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
साइबर थाने में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि साइबर ठग हिमाचल प्रदेश के डीजीपी की सास कॉल कर रहे थे। मेरे नाम पर उन्हें घर बेचने का दबाव डाल रहे थे। कई बार डीजीपी हिमाचल प्रदेश को कॉल किया गया। जिसमें साइबर ठग खुद को रूबल सिंह का भाई, एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह बताया।
नंबर की तफ्तीश करने पर पता चला कि फोन करने वाले ठग का नाम प्रमोद कुमार है। पटना साइबर थाना में मामला दर्ज करवा दी गई। CDR निकालने के बाद साइबर अपराधी को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। साइबर ठग के इस कारनामे से पूरे बिहार के लोग हैरत में हैं। जब बड़े लोगों के नाम पर ठगी हो सकती है, तो छोटे लोगों के साथ क्या होगा।












Click it and Unblock the Notifications