CTET Exam 2024: परीक्षा केंद्र में तो दाखिल हो गए, एक बात की नहीं थी जानकारी, इस तरह हुआ खुलासा

CTET Exam 2024 News: बिहार में विभिन्न पात्रता परीक्षाओं में धांधली की कई खबर सामने आ चुकी है। एक बार फिर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET-2024) में धांधली का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 12 फर्ज़ी अभ्यर्थिया का पर्दाफाश हुआ है।

रविवार को आयोजित हुई परीक्षा में फर्ज़ी अभ्यर्थियों में पुरुषों के साथ दो महिलाएं भी शामिल थी, जो कि दूसरे के नाम पर परीक्षा देने आई थी। बहुत ही शातिर तरीक़े से सभी लोग परीक्षा केंद्र में तो दाखिल हो गए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि फिंगर प्रिंट के जाच भी होगी। बस इसी एक गलती से सभी लोगों का पर्दाफाश हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने बता कि बिहार में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) की रविवार को परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रदेश के दरभंगा जिले में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दूसरे अभ्यर्थियों के नाम पर परीक्षा देने आए 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

bihar CTET Exam 2024 breaking news

जगन्नाथ रेड्डी (दरभंगा एसएसपी) ने बताया कि लहेरियासराय थाना इलाके के विभिन्न परीक्षा केंद्रों से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया वहीं। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र से 2 गिरफ्तारी हुई। इसके अलावा बहादुरपुर थाना क्षेत्र एक को गिरफ्तार किया गया है।
परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक फिंगर स्कैन किया गया। इसके बाद फ़र्ज़ीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। पर्यवेक्षकों और प्रशासकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपिया सें विभिन्न मुद्दों पर पूछताछ हो रही है।

आरोपियों के साथ-साथ पुलिस उन अभ्यर्थियों की भी जानकारी जुटा रही है, जिनके बदले ये लोग परीक्षा देने आए थे। वहीं इस बात की भी तफ्तीश हो रही है कि गिरफ्तार आरोपियों के तार किसी अंतर्राज्यीय 'मुन्ना भाई' गैंग से तो नहीं जुड़े हैं। आपको बता दें कि CTET परीक्षा हर साल राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है। जिसके बाद शिक्षकों की नियुक्ति होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+