Bihar News: एक्सिस बैंक में हुई करोड़ों की लूट का खुलासा, चौंका देगा मास्टरमाइंड का कारनामा
Bihar News: बिहार के विभिन्न ज़िलों से अपराधिक वारदातों की ख़बर सामने आते रहती है। वहीं पुलिस कुछ मामलों में बदमाशों का पर्दाफाश भी करती रहती है। इसी क्रम में वैशाली में 1 अगस्त को हुई एक्सिस बैंक में करोड़ों की डकैती का पुलिस ने खुलासा किया है।
एक पुलिसवाले के बेटे ने फिल्मी अंदाज़ में बैंक में डकैती की योजना बनाई थी। सभी बदमाश वारदात को अंजाम देकर बैंक से करोड़ों रुपये लूटकर फरार भी हो गए। इतना ही नहीं वारदात के मास्टरमाइंड ने लूट की रकम से पत्नी के नाम मंहगी ज़मीन भी ख़रीदी। वारदात का मास्टरमाइंड पुलिसकर्मी का बेटा है।

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बता कि लूट गिरोह में एक महिला भी शामिल थी। उसने वारदात को अंजाम देने से पहले बैंक की रेकी की थी। सारी घटना बैंके CCTV में क़ैद थी, पुलिस ने उसी आधार पर कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों पर गिरफ्तार किया है।
महिला साथी के साथ सबसे पहले एक लुटेरा मेन गेट पर लगे ATM के पास आया और कैश निकालने का ढोंग करते हुए ताका झांकी कर हालात का जायज़ा लिया। वहीं दूसरी तरफ़ एक्सिस बैंक कर्मचारी काम चालू ही करने जा रहे थे कि लुटेरा गैंग बैंक में दाखिल हो गया।
मास्क लगाए बदमाशों ने हथियार लहराते हुए कर्मचारियों को गन प्वॉइंटट पर लिया और कुछ ही मिनटों में करोड़ों की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया। वहीं महिला सहित 4 अन्य आरोपियों को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कियाष
पुलिस ने लूटकांड में अभी तक कुल 11 आरोपियों पर शिकंजा कसा है, उनके पास से लूट की रकम में से 15 लाख रुपये कैश भी बरामद किया है। वैशाली के SP रवि रंजन ने कहा कि लूटकांड में पहले 6 लुटेरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
लूट की रकम से एक आरोपी ने पत्नी के नाम ज़मीन खरीदी थी, उसे भी अटैच किया है। इल पूरे वारदात का मास्टरमाइंड पुलिसकर्मी का बेटा गिरफ्त से बाहर है। पत्नी के नाम से उसी ने मंहगी ज़मीन ख़रीदी थी।












Click it and Unblock the Notifications