मुखिया के दो बेटों को घर से अगवा कर पत्थर से कूच डाला, हत्या से हड़कंप

सुबह दोनों की अलग-अलग जगह पर लाश मिली, जिससे इस घटना से आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करने लगे।

पटना। बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों ने अपना परिचय देते हुए स्थानीय मुखिया के दोनों बेटे को अगवा कर लिया और पत्थर से कूच कर उसकी दर्दनाक हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने दोनों भाई के लाश को अलग-अलग जगह फेंक दिया। जब अहली सुबह लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तभी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू की। इसी दौरान थाना क्षेत्र से कुछ दूरी पर एक और लाश बरामद हुई। मामले की जांच के दौरान पुलिस को ये पता चला कि दोनों लाश सगे भाई की है और ये दोनों भगवानपुर प्रखंड की रसलपुर पंचायत के मुखिया सीताराम लाल के बेटे हैं। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Criminals killed two sons of a mukhiya in Begusarai, Bihar

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के बेगूसराय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र के रामपुर इलाके का है, जहां मुखिया के बड़े बेटे की लाश बरामद हुई है। तो दूसरे बेटे की लाश खोदावंदपुर इलाके से बरामद हुआ है। इस घटना के बारे में आसपास के लोगों का कहना है कि कल रात मुखिया सीताराम के दोनों बेटों को कुछ लोग घर से बुलाकर अपने साथ ले गए, जिसके बाद वो वापस नहीं लौटे। काफी देर तक बेटे के वापस नहीं लौटने के बाद मुखिया सपरिवार उसकी खोज में निकला और मामले की जानकारी नजदीकी थाने में भी दी गई। लोग दोनों की खोज कर ही रहे थे तभी सुबह दोनों की अलग-अलग जगह पर लाश मिली। फिलहाल इस घटना से आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करने लगे।

लाश को सड़क पर रखकर हंगामा कर रहे लोगों ने कई घंटों तक आवागमन बाधित किया और अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कही। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत किया और अपराधी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग शांत हुए। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। तो दूसरी तरफ पुलिस इस घटना के कारण का भी पता लगा रही है। बहुत जल्द अपराधी गिरफ्तार हो जाएगा। वहीं इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन से पूछताछ की जा रही है। तो ग्रामीण पैसे के लेन-देन के मामले में हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+