बेगूसरायः पिता ने बेटी की शादी करवाने से किया इंकार तो ममेरे भाई ने उतार दिया मौत के घाट
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में सोमवार को एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां लड़की के पिता द्वारा शादी का विरोध करने पर रिश्ते में ममेरे भाई ने लड़की की हत्या कर दी। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के नीरपुर स्थित बांध किनारे की है। मृतिका की पहचान बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत करैटाड़ निवासी कार्तिक पासवान की लगभग 14 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी के रूप में हुई है।

परिजनों की मानें तो बीते रविवार को मृतिका की शादी को लेकर ममेरे भाई के साथ विवाद चल रहा था। कम उम्र एवं पैसे की अभाव के कारण लड़की के पिता ने अपनी बेटी की शादी से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि इसी बीच आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। अपने पिता को बचाने आई बेटी को देख उसे जबरदस्त धक्का दे दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई।
आनन फानन में हमलावर ने इलाज का बहाना बनाकर उसके शव को बांध किनारे स्थित झाड़ी में फेंक फरार हो गया है। मौत हो जाने की खबर मिलते ही मृतिका के घर में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नाव कोठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है ।
यह भी पढ़ेंः बेगूसराय मर्डर: दीपावली की रात भैया, भाभी और भतीजी की हत्या का आरोपी विकास गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications