बेगूसराय मर्डर: दीपावली की रात भैया, भाभी और भतीजी की हत्या का आरोपी विकास गिरफ्तार

बेगूसराय। दीपावली की रात बेगूसराय में सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा गांव में बड़े भाई के घर में घुसकर विकास ने ऐसा खूनी खेल खेला कि इलाके में दहशत फैल गई थी। उसने भैया कुणाल, भाभी कंचन और भतीजी सोनम को गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाहर पटाखा चला रहे दोनों भतीजों की हत्या करने वह बाहर निकला ही था कि पिस्टल की गोली खत्म हो गई थी। फरार हुए विकास की क्राइम हिस्ट्री पुलिस ने खंगाली तो पता चला था कि वह पहले भी चाचा और चाची की हत्या को अंजाम दे चुका था। उसके खिलाफ सीबीआई जांच चलने की जानकारी मिली। इसके बाद एसआईटी और लोकल पुलिस विकास की तलाश में लग गई। आखिरकार उसे देवघर से गिरफ्तार कर लिया गया।

देवघर से हुआ गिरफ्तार

देवघर से हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने विकास के पास से उस पिस्टल को बरामद कर लिया जिससे उसने हत्याकांड को अंजाम दिया था। इसके अलावा उसके पास से तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल भी बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, विकास ने महज 15 से 20 कट्ठे की जमीन के लिए सगे भाई, भाभी और भतीजी को मार डाला। हत्या के बाद फरार हुआ विकास देवघर में छुपकर रह रहा था। पुलिस ने बताया है कि उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

चाचा और चाची की हत्या का आरोपी है विकास

चाचा और चाची की हत्या का आरोपी है विकास

भैया, भाभी और भतीजी की हत्या करने वाला विकास चाचा और चाची की हत्या का भी आरोपी है और उसके खिलाफ केस चल रहे हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, चाचा को कोई औलाद नहीं थी तो वह विकास के बड़े भाई कुणाल को काफी मानते थे। विकास को लगा कि चाचा जमीन जायदाद कुणाल को दे देंगे इसलिए बताया जाता है कि उसने 2012 में चाचा की हत्या कर दी। इस हत्याकांड का गवाह उसकी चाची थी जिनको विकास ने 2017 में मार डाला। चाची की हत्या का गवाह उसका भाई कुणाल था। उसने दीपावली की रात भाई के घर में घुसकर तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। वह हाईकोर्ट में फर्जी दस्तावेज दाखिल कर रिहा हुआ था। इस मामले में विकास के खिलाफ सीबीआई जांच भी चल रही है। पांच साल से सीबीआई भी उसकी तलाश कर रही थी।

ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस को चुनौती

ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस को चुनौती

दीपावली की रात तिहरे हत्याकांड के बाद बेगूसराय थर्रा उठा। इसके बाद विकास की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई। बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार ने टीम गठन कर लगातार छापेमारी की और अंत में देवघर से विकास की गिरफ्तारी हो पाई। उसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इस हत्याकांड में पुलिस को एक और आरोपी की तलाश अभी भी है। बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार का कहना है कि सीबीआई को इसकी सूचना भेज दी जाएगी। सीबीआई विकास सिंह से पूछताछ कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+