दशहरे के पहले 'राम' बने तेजस्वी तो 'रावण' के अवतार में दिखे सीएम नीतीश कुमार

पटना। वैसे तो आरजेडी नेता और लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप अपने अलग-अलग रूपों के लिए मशहूर हैं, लेकिन इस बार राम के अवतार में दिखने की वजह से छोटे बेटे तेजस्वी चर्चा में हैं। हालांकि दशहरा के मौके पर पटना में लगे इस पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस पोस्टर में सीएम नीतीश कुमार को रावण के रूप में दिखाया गया है जबकि इसी पोस्टर में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राम की भूमिका में दिख रहे हैं। ये पोस्टर में पटना स्थित राजद के कार्यालय के ठीक सामने लगा है।

controversial banner of tejasvi and nitish kumar hangs in front of RJD office in patna

मालूम हो कि तेजस्वी की संविधान बचाओ न्याय यात्रा की शुरुआत होने वाली है और उससे ठीक पहले दशहरा के मौके पर पटना में लगे इस पोस्टर ने राजनीति गर्म कर दी है। इस तरह का विवादित पोस्टर लोगों के लिए चर्चा का विषय बन रहा है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद राजनीतिक पार्टियों की ओर से आपत्ति जताई जा रही है। कांग्रेसी नेताओं ने इसे सीधे तौर पर अनुचित ठहराया है। कांग्रेस के ही सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि तेजस्वी राम हो सकते हैं लेकिन किसी और को रावण दिखाना अनुचित है। साथ ही एक नेता ने ये भी कहा कि नीतीश बिहार के मुक्यमंत्री हैं और उनकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करना अनुचित नहीं है। बता दें कि ये पोस्टर आरजेडी के किसी कार्यकर्ता आनंद यादव नाम के नाम से लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+