बिहारः बढ़ती अपराधिक घटनाओं के बीच कांग्रेस ने कहा- प्रदेश को चाहिए पूर्ण रूप से गृहमंत्री
पटना। बिहार में लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। दरभंगा के ज्वेलरी शॉप में 5 करोड़ की लूट और प्रदेश के दो बड़े बिजनेसैन भाई के लापता होने की घटना के बाद से राजनीतिक पारा और बढ़ गया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि ये सभी घटनाएं उस वक्त हुईं जब प्रदेश के सीएम व गृह मंत्री नीतीश कुमार कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल की मीटिंग कर रहे थे।

वहीं कांग्रेस ने पूर्णकालिक गृह मंत्री की मांग की है। कांग्रेस के एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने प्रदेश में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को सरकार की बड़ी विफलता बताते हुए राज्य में पूर्णकालिक गृहमंत्री की मांग की है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में स्वर्ण व्यापारी से 5 करोड़ से अधिक लूट की घटना अपराधियों के बढ़े हुए मनोबल का चिन्ह है। कांग्रेस नेता ने कहा कि लगता है बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रही।
एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से पुलिस विभाग लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं का मूकदर्शक बनी हुई है वह चिंता का कारण बन गया है। पिछले दो हफ्ते में हत्या और लूट की अनगिनत वारादत कानून-व्यवस्था के लचर होने और सरकार की हनक तथा रौब के खत्म होने के पर्याप्त संकेत दे रहे हैं।
कांग्रेस एमएलसी ने कहा कि सीएम की अपनी व्यस्तता होती है और ऐसा लगता है कि वे विधि व्यवस्था को लेकर उतना समय नहीं दे पा रहे हैं। जितना देना चाहिए। एमएलसी ने सरकार से आग्रह किया कि बिहार के लोगों को सुरक्षित जीवन देने के लिए तत्काल राज्य को पूर्णकालिक गृह मंत्री दें।












Click it and Unblock the Notifications