Bihar News: कुछ तो मजबूरियां रही होंगी यूं ही कोई बेवफा नहीं होता', प्रतिमा दास के बयान से तेज़ हुई ये अटकलें

Bihar Political News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद से विधायकों के भी पलटी मारने का चलन शुरू हो गया है। हाल ही में कांग्रेस के दो विधायक और राजद के एक विधायक ने पाला बदला था। वहीं अब एक और कांग्रेस नेत्री के पाला बदलने की सुगबुगाहट तेज़ हो गई है।

कांग्रेस की महिला विधायक प्रतिमा दास के बयान के बाद से ही सियासी चर्चा तेज़ हो गई है। प्रतिमा दास (कांग्रेस विधायक) माहौल बन गया है, लोकतंत्र ख़तरे में है। विश्वास मत के दिन भी भाजपा और जदयू के विधायक नाराज़ होकर क्रॉस वोटिंग कर रहे थे।

कांग्रेस की महिला विधायक प्रतिमा दास

लोकतंत्र ख़तरे में है, इसलिए राजनीतिक पार्टियों को चाहिए वह अपने-अपने विधायकों को इज़्ज़त देते हुए उनकी बातों को तरजीह दे। जब उनसे सवाल किया गया कि जिन विधायकों ने कांग्रेस से किनारा किया तो क्या उन्हें पार्टी इज़्ज़त नहीं दे रही थी।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रतिमा दास ने शायराना अंदाज़ में कहा कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी यूं ही कोई बेवफ़ा नहीं होता। कांग्रेस की महिला नेत्री के इस जवाब के बाद से संभावनाओं की सियासत को हवा मिल गई है।

सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो चुकी है कि कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। ग़ौरतलब है कि पाला बदलने वाले विधायकों को कांग्रेस ने पार्टी से निकाल दिया है। मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव को पार्टी से निकालने के साथ ही विधानसभा सदस्यता खत्म कराने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

विधानसभा स्पीकर को कांग्रेस पार्टी इस बाबत चिट्ठी लिखने वाली है। आपको बता दें कि कांग्रेस के ये दोनों विधायक मंगलवार को सत्ता पक्ष की तरफ़ जाकर बैठ गए थे। इसके बाद से ही यह कहा जा रहा था कि मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव ने कांग्रेस को चुनावी मौसम में झटका दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+