राष्ट्रपति चुनाव: आरजेडी के बाद कांग्रेस का नीतीश पर बड़ा हमला

गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा कि नीतीश पहले ऐसे शख्स थे जिन्होंने बिहार की दलित की बेटी को हराने का फैसला किया, हमने ऐसा नहीं किया।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का ऐलान कर चुके नीतीश कुमार पर उनके अपने सहयोगियों ने ही जुबानी हमले शुरू कर दिए हैं। अभी तक आरजेडी की ओर से नीतीश कुमार पर निशाना साधा जा रहा था, लेकिन अब कांग्रेस ने भी नीतीश कुमार को घेरा है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने बिहार के मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार पहले ऐसे शख्स थे जिन्होंने बिहार की दलित की बेटी को हराने का फैसला किया है।

राष्ट्रपति चुनाव: RJD के बाद कांग्रेस का नीतीश पर बड़ा हमला

गुलाम नबी आजाद ने नीतीश के फैसले पर उठाए सवाल

क्या बिहार में चल रही महागठबंधन की सरकार में सबकुछ ठीक है? ये सवाल इसलिए क्योंकि जब से बिहार के सीएम और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के समर्थन का ऐलान किया है, उनके अपने ही सहयोगी उन्हें निशाने पर लिए हुए हैं। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो लोग एक सिद्धांत में भरोसा करते हैं, वे सिर्फ एक फैसला लेते हैं, लेकिन जिन लोगों का कई सिद्धांतों में भरोसा है, वे कई तरह के फैसले लेते हैं।

गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा कि नीतीश पहले ऐसे शख्स थे जिन्होंने बिहार की दलित की बेटी को हराने का फैसला किया, हमने ऐसा नहीं किया। बता दें कि विपक्ष की ओर से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है। विपक्ष के इस फैसले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि आखिर विपक्ष ने बिहार की बेटी को हराने के लिए मैदान में क्यों उतारा? नीतीश कुमार ने इस दौरान ये भी कहा था कि राजनीतिक फैसले यूं ही नहीं बदले जाते हैं। बता दें कि नीतीश कुमार के फैसले पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने भी सवाल खड़े करते हुए कहा था कि वो ऐतिहासिक भूल कर रहे हैं। नीतीश कुमार का फैसला गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+