Bihar: पटना रेलवे स्टेशन के TV स्क्रीन पर चलने लगी एडल्ट फिल्म, शर्म से झुकी यात्रियों की निगाहें, मामला दर्ज

बिहार के पटना रेलवे स्टेशन पर एडल्ट फिल्म चलाए जाने के मामले में रेलवे अधिकारियों ने दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एजेंसी को रेलवे ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है और उस पर जुर्माना भी लगाया गया है।

symbolic image

Bihar News: बिहार के पटना रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तीन मिनट के लिए लगे टीवी स्क्रीन पर विज्ञापनों की जगह एडल्ट फिल्म चलाए जाने से सैकड़ों लोगों की शर्म निगाहें झुक गई। इस तरह की वीडियो चलाए जाने से नाराज यात्रियों ने बिना समय गंवाए मामले की शिकायत राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दर्ज कराई।

जीआरपी द्वारा कार्रवाई करने में देरी के बाद आरपीएफ ने स्क्रीन पर विज्ञापन चलाने के लिए जिम्मेदार एजेंसी दत्ता कम्युनिकेशन से संपर्क किया और एजेंसी संचालकों से कहा कि वे महिलाओं और बच्चों सहित लोगों के सामने अश्लील क्लिप का प्रसारण बंद करें। बाद में रेलवे अधिकारी भी हरकत में आए और दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एजेंसी को रेलवे ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है और उस पर जुर्माना भी लगाया गया है।

Recommended Video

    ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुआ ट्रक,देखिए हादसे का खौफनाक वीडियो

    सूत्रों के अनुसार, रेलवे अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर टेलीविजन स्क्रीन पर विज्ञापन प्रसारित करने के लिए एजेंसी को दिया गया अनुबंध समाप्त कर दिया है। रेल विभाग मामले की अलग से जांच करा रहा है। इस बीच, कुछ अधिकारियों ने इस तथ्य पर सवाल उठाया है कि वीडियो विशेष रूप से प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर चलाया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+