बिहारः CM नीतीश कुमार ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, जन्मदिन के मौके पर खास एलान

पटना। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच सोमवार से देश भर में कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण का आगाज हो गया। इसी कड़ी में दूसरे चरण के वैक्सीनेशन में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने खुद कोरोना वैक्सीन लगवाई है। सीएम नीतीश ने पटना के IGIMS में वैक्सीन की पहली डोज ली है। डोज लेने के बीद सीएम नीतीश कुमार को 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। सीएम के साथ दो अन्य मंत्रियों ने भी वैक्सीन लगवाई है। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार का आज 70वां जन्मदिन है।

Recommended Video

    Corona Vaccination India : PM Modi के बाद Venkaiah Naidu,CM Nitish ने लगवाई वैक्सीन | वनइंडिया हिंदी
    cm nitish kumar take doze of corona vaccine in igims hospital

    ऐसे खास मौके पर वैक्सीन लगवाकर कोरोना से बचाव के साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के पूरे आवाम को संदेश दिया है देश में बनी कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और इसे लगवाने से किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। बता दें कि पीएम मोदी ने भी आज एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। वहीं बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद भी आज ही वैक्सीन लगवाएंगे।

    सीएम नीतीश कुमार ने करोना वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब निजी अस्पतालों में भी लोगों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में मिलेगा। सीएम नीतीश कुमार ने अपने जन्मदिवस के खास मौके पर बिहारवासियों को तोहफा दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है कि निजी अस्पतालों में भी जो लोग कोरोना वैक्सीन लगवाते हैं उन्हें उस टीके की कीमत नहीं चुकानी होगी। राज्य सरकार खुद अपने खजाने से कोरोना टीका देने के लिए निजी अस्पतालों को वो राशि देगी।

    नीतीश कुमार के जन्मदिन को लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं में एक उत्सव का माहौल है। पूरे राज्य में जेडीयू कार्यकर्ता अपने-अपने तरीके से नीतीश कुमार का जन्मदिन मना रहे हैं। ये तस्वीरें पटना में गोलंबर स्टेशन के पास की हैं, जहां जेडीयू कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के जन्मदिन को 'विकास दिवस' के रूप में मनाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+