LJP में चल रही रार पर CM नीतीश कुमार की दो टूक, कहा- मेरा नाम केवल पब्लिसिटी स्टंट के लिए ले रहे हैं
पटना। आंखों का इलाज कराने दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने कई राजनीतिक अटकलों पर विराम लगा दिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पहले स्पष्ट किया कि वे कैबिनेट की किसी भी चर्चा के लिए दिल्ली नहीं आए हैं और वे यहां पर अपनी आंखों के इलाज के लिए आए हैं। वहीं लोजपा में चल रहे घमासान को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है और ये पासवान परिवार के आपस का मामला है या उनकी पार्टी का मामला है।

Recommended Video
इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे लोग मेरा और मेरी पार्टी का नाम केवल पब्लिसिटी स्टंट के लिए ले रहे हैं। ये उनका एक तरीका है कि जिससे उनका थोड़ा प्रचार-प्रसार हो सके। वे चाहते हैं कि हम इस मामले पर कुछ बोलें, जिससे उनका और प्रचार हो और लोग उनको ज्यादा सुनें। नीतीश कुमार ने साफ किया कि उन्हें लोजपा के अंदरूनी मामले में कुछ भी नहीं बोलना है। उन्होंने कहा कि उनके मामले में मैं बोल कर क्या करूंगा। हमें उनके मामले से कोई लेना देना नहीं है। बस इतना है कि हमारी इसमें कोई भूमिका नहीं है।
हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग लगातार हम लोगों के खिलाफ बोलते रहते हैं, इससे उन्हें पब्लिसिटी मिलती है लेकिन फिर भी हम कुछ नहीं कहते हैं। वहीं लल्लन सिंह की मुलाकात के सवाल को भी नीतीश टाल गए। उन्होंने कहा कि क्या लोग आपस में मिलते नहीं हैं। आपस में मिले हैं तो क्या इसमें हमारी कोई भूमिका होगी। ऐसा कुछ नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications