'कांग्रेस को INDIA गठबंधन की परवाह नहीं, 5 राज्यों पर ही उसका फोकस', नीतीश कुमार का बड़ा बयान

CM Nitish Kumar, INDIA Alliance News: केंद्र की भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ विपक्षी एकता को मज़बूत करने में सीएम नीतीश कुमार का अहम किरदार है। वहीं अब उनके द्वारा लिए जा रहे फ़ैसले से विपक्षी एकता कमज़ोर होती हुई नज़र आ रही है। पहले तो उन्होंने मध्यप्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारे।

अब कांग्रेस को लेकर दिए बयान से सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल मीडिया से मुख़ातिब होते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस को ही आड़े हाथों ले लिया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन की तरफ़ कांग्रेस का ध्यान नहीं है, वह पांच राज्यों में हो रहे चुनावों पर फोकस कर रही है।

CM Nitish Kumar said Congress does not care about INDIA alliance, its focus is only on 5 states

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्षी एकता से कांग्रेस को कोई मतलब नहीं है। इंडिया गठबंधन को लेकर आज कल कोई काम नहीं किया जा रहा है। हम सभी लोगों को साथ लेकर चलते हैं। लेकिन कांग्रेस पांच प्रदेश में हो होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर व्यस्त है। इंडिया गठबंधन की तरफ़ कांग्रेस पार्टी का कुछ भी ध्यान नहीं दे रही है।

नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन बन तो गया है, लेकिन इंडिया गठबंधन में कांग्रेस पार्टी को ज़्यादा दिलचस्पी नहीं है। पांच राज्यों में होने वाले चुनावों पर कांग्रेस पार्टी का पूरा फोकस है। गठबंधन को लेकर अभी आगे किसी प्रकार की चर्चा नहीं हो रही है। चुनाव ख़त्म होने के बाद फिर सभी लोगों को बुलाया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को आज़ादी से कोई मतलब नहीं है। भाजपा वाले बापू गांधी को भुलवाकर, देश के इतिहास को बदलना चाह रहे हैं। बिहार में हिंदू-मस्लिम सभी लोग एक साथ हैं, यहां किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+