केद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
पटना। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां स्वर्गीय विमला प्रसाद के श्राद्ध कर्म में शरीक होने के लिए सीएम नीतीश कुमार और प्रदेश के राज्यपाल फागू चौहान पहुंचे। इससे पूर्व भाजपा के शीर्ष नेताओं ने रविशंकर प्रसाद के घर पर जाकर केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि दी, जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अर्जुन मुंडा और शाहनवाज हुसैन शामिल हुए थे। सीएम नीतीश कुमार के साथ जदयू के नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी पहुंचे थे।

इसके अलावा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेताओं से लेकर बिहार के नेताओं का तांता लगा रहा। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंजा सहित कई भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के नागेश्वर कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे थे।
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में जदयू के 7 में से 6 विधायकों के भाजपा के हाथों तोड़ने का असर बिहार में भी पड़ा था। पटना में रहने के बाद भी सीएम नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री और पटना के भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद की माता के निधन पर मातम-पुर्सी के लिए उनके घर नहीं गए थे।
मुख्यमंत्री का भाजपा नेता के घर नहीं जाने के बाद ये कयास लगाये जाने लगे थे कि ये अरूणाचल प्रदेश का साइड इफेक्ट है। रविशंकर प्रसाद की मां का आज श्राद्ध कर्म है। लिहाजा मुख्यमंत्री इस बार उनके आवास पहुंच गए। अब यह कहा जा रहा है कि बीजेपी-जेडीयू के रिश्तों में जो तल्खी थी उसमें कमी आई है।












Click it and Unblock the Notifications