Bihar News: ‘लालू को डरा रहे CM नीतीश’, BJP से दोस्ती वाले बयान पर तेज़ हुई संभावनाओं की सियासत

Bihar News, CM Nitish Statement: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसके साथ ही नेताओं के बयान भी नोटिसा किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा नेताओं से ज़िंदगी भर दोस्ता वाले बयान ने बिहार की सियासत में एक अलग ही बहस छेड़ दी है।

सीएम नीतीश कुमार के बयान पर राजद नेता शक्ति सिंह यादव की प्रतिक्रिया आई थी, वहीं अब भाजपा नेताओं ने भी नीतीश कुमार पर कटाक्ष शुरू कर दिया है। भाजपा के फ़ायर ब्रांड नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

CM Nitish is scaring Lalu, politics on statement of friendship with BJP Bihar news update hindi

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा नीतीश कुमार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को डराने के लिए ऐसी बात कह रहे हैं। लालू यादव से मुखातिब होते हुए, गिरिराज सिंह ने कहा कि वह नीतीश से बिलकुल भी नहीं डरें। उन्हें धक्के मारक बाहर निकालें। अपने बेटे तेजस्वी यादव को सीएम की कुर्सी पर बैठाएं। नीतीश कुमार के लिए अब भाजपा में कोई जगह नहीं है, उनके लिए भाजपा के सारे खिड़की और दरवाज़े बंद हो चुके हैं।

भाजपा से बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि यह नीतीश कुमार को भाजपा से प्रेम नहीं छलका है। यह तो छक्का और पंजा की लड़ाई हो रही है। लालू प्रसाद यादव जब भी नीतीश कुमार पर लगाम लगाते हैं, वह भाजा में जाने की बात करते हैं। 'मैं मायके चली जाऊंगी, तुम देखते रहियो' बोलकर नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को डराते हैं।

नीतीश कुमार के पास अब कुछ नहीं बचा, भाजपा के दरवाज़े उनके लिए बंद हो चुके है। अटल जी की मौत को कई साल गुज़र गए, इतने सालों में वह समाधि पर श्रद्धांजलि देने नहीं गए। इस बार श्रद्धांजलि देने गए। इसी तरह लालू प्रसाद यादव को डराने के लिए नीतीश कुमार को दीनदयाल उपाध्याय इस साल याद आए।

गिरिराज सिंह ने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पा रही है। इसलिए ही नीतीश कुमार भाजपा के प्रति प्रेम दिखाते हुए पलटी मारने के संकेत देकर, लालू यादव को को डरा रहे हैं।

लालू प्रसाद यादव को डर सता रहा है कि, तेजस्वी सीएम बनते-बनते आधे रास्ते में न रह जाएं। गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव अगर उन्हें बुलाएंगे तो, लालू यादव को समझाएंगे कि धक्का देकर सीएम नीतीश कुमार को बाहर कर दीजिए और अपने बेटे को सीएम की कुर्सी पर बैठाइए। नीतीश कुमार कुर्सी देने वाले नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+