Bihar Cabinet के बड़े फैसले: राजगीर-वैशाली में 5 स्टार होटल, सरकारी नौकरी परीक्षा शुल्क सिर्फ 100 रुपये

Bihar Cabinet News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। तेजी से बढ़ते पर्यटकों को देखते हुए बिहार में पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने पर बड़ा निर्णय लिया गया है।

इसके तहत नालंदा जिले के राजगीर में दो पांच सितारा होटल और वैशाली में एक पांच सितारा रिसॉर्ट का निर्माण कराया जाएगा। यह परियोजना पीपीपी (जन-निजी भागीदारी) मोड पर होगी और इसके लिए जमीन का चयन कर लिया गया है।

CM Nitish Cabinet

कुल 16 एजेंडों पर मुहर लगी
कैबिनेट में कुल 16 एजेंडों पर मुहर लगी। इनमें सरकारी नौकरी की प्रतियोगिता परीक्षाओं में आवेदन शुल्क को मात्र 100 रुपये करने, वर्ष 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी करने, कृषि बाजारों में ई-नाम सुविधा के विस्तार, सड़क निर्माण और शिक्षकों को मिलने वाले पुरस्कार की राशि दोगुनी करने जैसे फैसले शामिल हैं।

पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के एसीएस डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि राजगीर के मेला मैदान के पास 10 एकड़ जमीन पर दो पांच सितारा होटल बनाए जाएंगे। वहीं वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय परिसर के 75 एकड़ क्षेत्र में से 10 एकड़ जमीन पर एक पांच सितारा रिसॉर्ट का निर्माण होगा। लीज अवधि समाप्त होने पर परिसंपत्तियों के संचालन पर सरकार निर्णय लेगी।

शिक्षा और संस्कृति से जुड़े फैसले
राजकीय शिक्षक पुरस्कार की राशि 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दी गई। गयाजी में स्वतंत्रता सेनानी स्व. उपेंद्र नाथ वर्मा की जयंती (23 अगस्त) हर साल राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी।

सड़क और खेल अवसंरचना
राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से एनएच-120 तक 7.40 किमी लंबी चार लेन सड़क के निर्माण पर 363 करोड़ रुपये स्वीकृत। एनएच-30 (सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा) 19.43 किमी सड़क को चार लेन में बदलने पर 539.19 करोड़ रुपये स्वीकृत।

किसानों और बाजारों के लिए कदम
कृषि उन्नति योजना के तहत राज्य के 20 बाजार पांगणों में ई-नाम सुविधा लागू करने के लिए 6 करोड़ रुपये की वन टाइम ग्रांट दी जाएगी। इससे किसानों को ऑनलाइन भुगतान और उपज बेचने में सुविधा होगी।

सरकारी कर्मचारियों और परीक्षार्थियों के लिए राहत
सभी सरकारी प्रतियोगिता परीक्षाओं (BPSC, SSC, BTSC, केंद्रीय सिपाही चयन परिषद आदि) में आवेदन शुल्क अब 100 रुपये होगा। वर्ष 2026 में राज्यकर्मियों को कुल 35 छुट्टियां मिलेंगी (जिसमें रविवार पर पड़ने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं)। 2012-13 से पहले नष्ट पंजी वाले सरकारी कर्मियों के संचित राशि निकासी संबंधी मामलों को निपटाने का निर्णय लिया गया।

बिहार कैबिनेट के इन फैसलों से जहां राज्य में पर्यटन और अवसंरचना को नई गति मिलेगी, वहीं सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं और सरकारी कर्मियों को भी राहत मिलेगी। विशेषज्ञ मानते हैं कि राजगीर और वैशाली में पांच सितारा होटल और रिसॉर्ट बनने से बिहार के पर्यटन मानचित्र को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+