हेमंत सोरेन ने कहा- रघुवर सरकार में हुआ था छात्रवृत्ति घोटाला, जिसकी अब शुरू की जाएगी जांच

दुमका । झारखंड के दुमका विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार रविवार को थम गया। इससे पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा की पूर्व की सरकार को एक बार फिर घेरा। खिजुरिया स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में रघुवर सरकार के कार्यकाल में छात्रवृत्ति घोटाला हुआ था। दिल्ली के अखबारों में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की छात्रवृत्ति का यह घोटाला बहुत लंबा चौड़ा है। करोड़ों का है। घोटाला किस तरह से हुआ है, किस तरीके से इसे लूटा गया है, इसे लेकर जांच होगी।

cm hemant soren said scholarship scam in former cm raghuvar yadav government

आरोप लगाते वक्त मुख्यमंत्री अपने साथ अंग्रेजी अखबार की फोटोकॉपी भी लेकर आये थे। उन्होंने कहा कि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) में बड़े पैमाने पर बच्चों की छात्रवृत्ति मारी गयी है। यह अनियमितता बड़े पैमाने पर हुई है। यह घोटाला उनके कार्यकाल में हुआ है, जो यहां (दुमका) से मंत्री थीं। उन्हीं के विभाग का यह घोटाला है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी, अल्पसंख्यक और पिछड़ों का अधिकार इन लोगों ने किस तरह से लूटा है, इसका यह उदाहरण है। मुख्य सचिव के संज्ञान में यह मामला आया है, जिसकी जांच होगी। साथ ही हेमंत सोरेन ने सवाल किया कि क्या ऐसे लोगों को जनता जितायेगी, जो आदिवासियों, पिछड़ों व दलितों का अधिकार मारता हो।

बता दें कि झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार की शाम को प्रचार को शोर थम गया। आगामी 3 नवंबर को दोनों सीट पर वोटिंग होगी। झारखंड में 2 सीटों दुमका और बेरमो में उपचुनाव हो रहा है। दोनों ही सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होंगे और 10 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

दोनों ही सीट पर सत्ताधारी महागठबंधन और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है। दुमका से बीजेपी की लुईस मरांडी और शिबू सोरेन के पुत्र बसंत सोरेन के बीच टक्कर है तो वहीं बेरमो में बीजेपी के योगेश्वर महतो और कांग्रेस के राजेंद्र सिंह हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+