Chirag Paswan: कब करेंगे शादी, क्यों लगाते हैं माथे पर तिलक? चिराग पासवान ने दिया खुलकर जवाब
Chirag Paswan: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को है, 6 नवंबर को राज्य में बंपर वोटिंग हुई है, इसलिए उम्मीद की जा रही है, चुनाव का दूसरा चरण भी काफी अच्छा रहेगा। इस चुनावी रण में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान भी मुख्य आकर्षण में से एक हैं, उन्होंने दावा किया है कि इस बार एनडीए 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा और नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे।
उन्होंने एक बार फिर से साफ किया कि एनडीए में सीएम पद को लेकर कोई मतभेद नहीं है, यहां तक कि उनके और नीतीश कुमार के बीच की खाई भी पट चुकी है।

बिहार तक को दिए गए इंटरव्यू में चिराग ने अपने से जुड़े कई राज भी खोले और उस सवाल का जवाब भी दिया कि जिसका उत्तर पूरा भारत जानना चाहता है। जी हां आपने सही समझा हम यहां पर बात कर रहे हैं चिराग की शादी की, उनसे सवाल किया गया था कि वो कब कर रहे हैं शादी?
'शादी अभी दूर-दूर तक नहीं' (Chirag Paswan)
तो इस पर हंसते हुए चिराग ने कहा कि 'शादी अभी दूर-दूर तक नहीं है, वक्त ही नहीं खुद के लिए, अभी घर-परिवार, पार्टी और बिहार की जिम्मेदारी है, बहुत काम करना है इसलिए निजी लाइफ के वक्त नहीं है।'
माथे पर तिलक लगाता हूं-Chirag Paswan
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चिराग ने कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की, वो माथे पर तिलक लगाते हैं और हाथों पर कई अंगूठियां पहने नजर आते हैं। तो इस पर चिराग ने जो कहा वो काफी हैरत अंगेज था, उन्होंने कहा कि वो बहुत आस्तिक इंसान हैं, उन्हें ईश्वर पर अटूट भरोसा है, तिलक-अंगूठिंया यह सब इस बात का प्रमाण है कि मेरा भगवान पर विश्वास है। हालांकि मेरे पिता नास्तिक थे लेकिन मैं उनसे उलट आस्तिक हूं, मेरा इन चीजों पर पूरा भरोसा है, जबकि पापा इन चीजों को नहीं मानते थे।'

'डिप्टी सीएम पद के बारे में नहीं सोच रहा' (Chirag Paswan)
उन्होंने कहा कि 'वो बिहार को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं, वो डिप्टी सीएम पद के बारे में नहीं सोच रहे हैं, उन्होंने साफ किया कि वो पीएम मोदी के साथ ही केंद्र में काम करते रहेंगे।

'डबल इंजन की सरकार ने बिहार को बहुत कुछ दिया'
उन्होंने कहा कि 'मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए सरकार पर अपना भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बहुत अच्छा काम हुआ है। डबल इंजन की सरकार ने बिहार को बहुत कुछ दिया है। आखिरकार, जनता काम को देखती है। बिहार की जनता ने हमारा विजन देखा है और उसी पर भरोसा करते हुए एनडीए सरकार वहां सत्ता में आएगी।'












Click it and Unblock the Notifications